मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण स्थिति खराब है। ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण स्थिति खराब है। ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, नांदेड़ जिले में 200 से अधिक लोग फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्टि की कि अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में चौथे दिन मंगलवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। राज्य में कई जिले तेज बारिश से परेशान हैं। यहां फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। मुंबई और आसपास के इलाकों में 100 से 170 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।
हरियाणा के हथिनी बैराज के सभी 18 गेट खोले गए। इसके कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के निशान के ऊपर है। दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। सैलाब के कारण कुल्लू बाजार की एक सड़क भी बह गई। वहीं, मंडी जिले में भी सोमवार रात तेज बारिश से नुकसान हुआ है।
पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 23 अगस्त से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, राज्य के 7 राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला है, जिस कारण डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार है। शुक्लागंज में वाटर लेवल 113.12 मीटर दर्ज किया गया। गंगा बैराज पर जलस्तर 114.75 मीटर पहुंचा।वहीं, गंगा किनारे के 10 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यहां खेत डूबे हैं। तीन गांवों में बाढ़ का पानी भरा है। लोग छत पर रहकर गुजारा कर रहे हैं। गंगा बैराज से 4 लाख 21 हजार 854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा चुका है।
बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगस्त महीने के आखिरी दिनों में पूरा मध्यप्रदेश भीगेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां 21 अगस्त से बहुत तेज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले भी बारिश का दौर चल रहा है। 9 जिलों में बहुत तेज बारिश का अलर्ट है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।