नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। भले ही रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने त्योहारी सीजन का उत्साह खो दिया हो, लेकिन यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने में जुटी है। रिलीज के दो सप्ताह से भी कम समय में, यह फिल्म 1500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

रामायण बॉक्स आफिस पर कर रही शानदार प्रदर्शन
13 दिनों में एक जादुई आंकड़ा छून के बेहद करीब
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। भले ही रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने त्योहारी सीजन का उत्साह खो दिया हो, लेकिन यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने में जुटी है। रिलीज के दो सप्ताह से भी कम समय में, यह फिल्म 1500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है और विदेशों में भी कई आल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत में जहां फिल्म की शुरुआत बेहद दमदार थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती प्रदर्शन थोड़ा धीमा था, लेकिन पहले वीकेंड के बाद इसने विदेशों में भी अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है।
सात दिनों तक 100 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई
रणबीर कपूर और यश अभिनीत इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद लगातार सात दिनों तक दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। हालांकि यह शानदार सिलसिला पिछले गुरुवार को थमा, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार फिर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। इसके साथ ही यह फिल्म इस मुकाम तक पहुंचने वाली देश की तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। वर्तमान में रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 981.10 करोड़ तक पहुंच चुका है।
दुनियाभर में शानदार कमाई और 1500 करोड़ का लक्ष्य
विदेशों में धीमी शुरुआत के बाद रामायण ने अद्भुत रफ्तार पकड़ ली है। जैसे-जैसे फिल्म अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज हुई, इसकी कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ते गए। अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल जैसे प्रमुख बाजारों में शानदार प्रदर्शन के चलते मंगलवार को इसकी विदेशी कमाई में भारी उछाल आया और इसने विदेशों में 1.3 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई 53 मिलियन डॉलर के पार निकल गई है। इन आंकड़ों को मिलाकर, महज 13 दिनों के भीतर रामायण ने दुनियाभर में 1483.10 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। उम्मीद है कि आज देर रात तक यह फिल्म आसानी से 1500 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। भले ही रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने त्योहारी सीजन का उत्साह खो दिया हो, लेकिन यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने में जुटी है। रिलीज के दो सप्ताह से भी कम समय में, यह फिल्म 1500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर घमासान जारी है। कनिका मान ने लव का समर्थन करते हुए स्काउट और काजी को खरी-खोटी सुनाई है। वहीं, मनीष गोयल की पत्नी पूनम नरूला ने भी काजी पर निशाना साधा है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर-साई पल्लवी अभिनीत रामायण ने बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अपने 11वें दिन धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बाद, यह फिल्म अब घरेलू स्तर पर 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की योजना बना रहे दो शार्पशूटर्स को दबोचा है। जानिए विदेश में बैठे गैंगस्टर की साजिश और 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। जानें गाने के सिंगर्स, लिरिसिस्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह