प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र एवं भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। नगर निगम द्वारा सुजाबाद डोमरी क्षेत्र के 350 बीघा में विकसित किए जा रहे आधुनिक शहरी वन में 245103 पौधे लगा कर चाइना का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

परियोजना का भव्य शुभारंभ रविवार को सुबह 9:11 पर शुरू हुआ और इसे 10:11 पर पूरा कर लिया गया।
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र एवं भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। नगर निगम द्वारा सुजाबाद डोमरी क्षेत्र के 350 बीघा में विकसित किए जा रहे आधुनिक शहरी वन में 245103 पौधे लगा कर चाइना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चीन ने इसके पहले 2018 में 153981 पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस ऐतिहासिक परियोजना का भव्य शुभारंभ रविवार को सुबह 9:11 पर शुरू हुआ और इसे 10:11 पर पूरा कर लिया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस ऐतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ऋषि नाथ के नेतृत्व में डोमारी में मौजूद रही।

पौधरोपण में सहयोग देने के लिए नगर निगम के 5000 कर्मचारियो के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे, एनडीआरफ, 39 जीटीसी, यूपी पुलिस, सिविल डिफेंस, सामाजिक संगठन, एनसीसी के कैडेट एनएसएस के बच्चे और काशी की जनता ने सहयोग प्रदान किया। अनुमान है कि लगभग 15000 लोगों ने इसमें सहयोग प्रदान किया। इस सभी पौधों को खंडवा की राज नर्सरी तीन वर्ष तक संरक्षण प्रदान करेगी।
गंगा घाटों के नाम पर होंगे 60 सेक्टर
इस शहरी वन की सबसे अनूठी विशेषता इसकी बनावट है। पूरे वन क्षेत्र को 60 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का नाम काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों जैसे-दशाश्वमेध, ललिता घाट, नया घाट, केदार घाट, चौशट्टी घाट, मानमंदिर घाट और शीतला घाट के नाम पर रखा गया है। यह न केवल पौधों का समूह होगा, बल्कि गंगा किनारे एक हरा-भरा मिनी काशी का स्वरूप नजर आएगा।
अर्थशास्त्र-पर्यावरण का अद्भुत संगम
यह परियोजना केवल हरियाली तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर निगम के लिए आय का बड़ा स्रोत भी बनेगी। मध्य प्रदेश की एमबीके संस्था के साथ हुए समझौते के तहत तीसरे वर्ष से ही निगम को दो करोड़ रुपए की आय होने लगेगी, जो सातवें वर्ष तक सात करोड़ रुपए वार्षिक तक पहुच सकती है।
पौधरोपण के कुछ बड़े विश्व रिकॉर्ड
मप्र (नर्मदा तट) पर वर्ष 2017 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12 घंटे में 6 करोड़ और एक घंटे के स्लॉट सर्वाधिक पौधे 15 लाख पौधे लगाए गए थे।
वाराणसी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
सबसे बड़ी दीया प्रदर्शनी (देव दीपावली)
2. योग और संस्कृति
वाराणसी में एक साथ हजारों लोगों द्वारा योग करने और सामूहिक रूप से 'शंख वादन' करने के प्रयास भी रिकॉर्ड का हिस्सा रहे हैं।
3. हस्तशिल्प और कला
वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी और बनारसी साड़ी के क्षेत्र में कई स्थानीय कलाकारों ने दुनिया की सबसे छोटी या सबसे लंबी कलाकृतियां बनाकर गिनीज बुक में जगह बनाई है।
4. सबसे लंबे समय तक चलने वाला संगीत कार्यक्रम
काशी के कलाकारों ने कुंभ और गंगा महोत्सव' के दौरान गायन और वादन के क्षेत्र में भी लंबे समय तक प्रस्तुति देने के रिकॉर्ड बनाए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।