सरकार की रीति-नीति विरोधी विचारधारा रखने वाले जेन-जी को उपद्रवी अपने साथ जोड़कर स्लीपर सेल की तरह तैयार कर रहे थे। एक टीम एनसीआर समेत देशभर के जेन-जी को चिह्नित कर रही थी, जबकि दूसरी टीम लीड की तरह इन जेन-जी को अपने साथ जोड़ने में जुटी थी।

नोएडा। स्टार समाचार वेब
सरकार की रीति-नीति विरोधी विचारधारा रखने वाले जेन-जी को उपद्रवी अपने साथ जोड़कर स्लीपर सेल की तरह तैयार कर रहे थे। एक टीम एनसीआर समेत देशभर के जेन-जी को चिह्नित कर रही थी, जबकि दूसरी टीम लीड की तरह इन जेन-जी को अपने साथ जोड़ने में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपियों के बरामद सामान से एक डायरी में इस तरह के साक्ष्य मिले हैं। यह डायरी हिमांशु की बताई जा रही है। यह सब बांग्लादेश की तरह जेन-जी की फौज तैयार कर देश में बड़ा हंगामा करने की साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। नोएडा पुलिस और एजेंसी की जांच जारी है।
28 पेज की डायरी से खुलेंगे कई राज
पुलिस को 28 पेज की डायरी में 18-20 नामों के बारे में जानकारी है। यह जेन-जी इंटरनेट मीडिया पर देश व सरकार विरोधी विचार रखते हैं। कैंपस आदि में विरोधी भाषणबाजी करते हैं। उपद्रवियों की एक टीम इन पर काम करती है। इनसे संपर्क कर अपने संगठन की रीति-नीतियों से अवगत कराया जाता है।
स्लीपर सेल की तर्ज पर उपयोग
इनका ब्रेनवॉश किया जाता है। भविष्य में स्लीपर सेल की तर्ज पर उपयोग किया जाता है। नोएडा पुलिस और जांच एजेंसी इस डायरी में दर्ज जानकारी के आधार पर आगे बढ़ रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हिंसा में शामिल आरोपितों के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संगठित अपराध समेत अन्य पहलूओं पर भी जांच जारी है।
बांग्लादेश में कर चुके सत्ता परिवर्तन
जेन-जी बांग्लादेश और श्रीलंका से लेकर नेपाल तक में सत्ता परिवर्तन करवा चुके हैं। जेनरेशन-जी का मतलब 1997 और 2012 के बीच पैदा हुई पीढ़ी से है। इन्हें इंटरनेट और इंटरनेट मीडिया सहित आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बड़ी हुई पहली पीढ़ी माना जाता है।
सभी गिरफ्तार आरोपी पढ़े-लिखे
अधिवक्ता रजनीश यादव ने बताया कि रूपेश खुद को आटो चालक के रूप में पेश करता है, लेकिन वह सोशल वर्कर है। आदित्य इंजीनियर हैं, जबकि मनीषा 12वीं पास और गारमेंट फैक्ट्री में नौकरी करती थी। उधर, सृष्टि रविंद्र नाट्य से प्रमाणपत्र प्राप्त कलाकार है। आकृति इतिहास से परास्नातक और नेट उत्तीर्ण है। वह और हिमांशु पीएचडी कर रहे हैं। उधर, सत्यम वर्मा लखनऊ व दिल्ली में पत्रकार रहे हैं। वह कई कृतियों सहित जटिल ग्रंथों के अनुवाद में विशेषज्ञता रखते हैं।
यह भी पढ़िए...
नोएडा में फिर बवाल: सेक्टर 80 में उपद्रवियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए राज्यसभा में महाभियोग नोटिस दिया है। जानें क्या हैं आरोप और क्या है CEC को हटाने का संवैधानिक नियम।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी मनमोहक तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि हुगली की कुछ और झलकियां।
सरकार की रीति-नीति विरोधी विचारधारा रखने वाले जेन-जी को उपद्रवी अपने साथ जोड़कर स्लीपर सेल की तरह तैयार कर रहे थे। एक टीम एनसीआर समेत देशभर के जेन-जी को चिह्नित कर रही थी, जबकि दूसरी टीम लीड की तरह इन जेन-जी को अपने साथ जोड़ने में जुटी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की 2003 में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में बीती देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा देर रात मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में कुछ लोग मध्यप्रदेश के सतना के भी लोग शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्?मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल CM और ED के विवाद पर बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि जांच में मुख्यमंत्री का दखल केवल राजनीतिक विवाद नहीं बल्कि कानून के शासन का उल्लंघन है।
देश की राजधानी दिल्ली में अब एक अफसर की बेटी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यही नहीं, दरिंदे ने युवती को हवस का शिकार बनाने के बाद निर्मम हत्या भी कर दी है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईवीएम के बटन पर इत्र, गोंद या किसी भी तरह का पदार्थ लगाना छेड़छाड़ माना जाएगा और यह चुनावी अपराध है। हाल के दिनों में यह दावा सामने आया था कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता यह पता लगाने के लिए ऐसा करते हैं कि वोट उनके पक्ष में पड़ा है या नहीं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह