नीट-यूपी 2026 पेपर लीक कांड में राजस्थान एसओजी टीम ने देर रात गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में छापेमारी कर एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। एसओजी टीम उसे अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई। आरोपी छात्र की पहचान यश के रूप में की गई है।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।
पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सीएम भगवंत मान ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, वहीं मनीष सिसोदिया ने तानाशाही के खिलाफ लड़ने की बात कही।
महाराष्ट्र के नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण केस में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय और सुनियोजित आपरेशन चलाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही निदा खान आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।
भोपाल पुलिस ने सेफिया कॉलेज के पास से ₹1.40 लाख के नकली नोटों के साथ सैफुल इस्लाम को पकड़ा। आरोपी पाकिस्तानी कागज पर छपे नोट खपा रहा था और उसके पास विदेशी नंबर भी मिले हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर आज चक्काजाम किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन आगरा-मुंबई हाईवे पर मुरैना से लेकर ग्वालियर इंदौर और खलघाट तक सात जगह किया गया। इंदौर के पिगडंबर पर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।






















