पिछले महीने भारत से युद्ध करने का ख्वाब दे रही पाकिस्तान की आवाम अब अपनी ही सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक का शिकार बन गई है। दरअसल, पाकिस्तान की डगमगाई अर्थव्यवस्था संभाले नहीं संभल रही। अब पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल कीमत में बड़ा इजाफा भी कर दिया है।


पिछले महीने भारत से युद्ध करने का ख्वाब दे रही पाकिस्तान की आवाम अब अपनी ही सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक का शिकार बन गई है। दरअसल, पाकिस्तान की डगमगाई अर्थव्यवस्था संभाले नहीं संभल रही। अब पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल कीमत में बड़ा इजाफा भी कर दिया है। ये जानकारी पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली है। दरअसल, लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को भले ही आईएमएफ से लेकर वर्ल्ड बैंक और तमाम जगह से भारी-भरकम कर्ज मिला हो, लेकिन जनता का हाल बेहाल ही नजर आ रहा है। ऊपर से सरकार उस पर महंगाई का बोझ बढ़ाती ही जा रही है। एक बार फिर शहबाज शरीफ सरकार ने जनता पर महंगाई का बम फोड़ा है और देश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है, जो बुधवार से लागू हो गया है। पेट्रोल-डीजल की अचानक बढ़ी कीमतों से जनता में सरकार के खिलाफ एक बार फिर आक्रोश पनपने लगा है। कई जगह विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। हर जगह सरकार की छीछालेदर हो रही है।
पाकिस्तान के वित्त विभाग द्वारा देर रात जारी अधिसूचना पर नजर डालें, तो सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में 5.36 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि हाई स्पीड डीजल के दाम में प्रति लीटर 11.37 पाकिस्तानी रुपए लीटर का इजाफा किया गया है। इसके बाद देश में पेट्रोल का भाव पहले के 266.79 से बढ़कर 272.15 रुपए लीटर हो गया है, जबकि हाई-स्पीड डीजल का दाम पहले के 272.98 लीटर से उछलकर 284.35 रुपए लीटर हो गया है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किए गए इस संशोधन के बाद पेट्रोल-डीजल के नए दाम बुबधार से अगले 15 दिनों तक के लिए तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। फ्यूल की कीमतों में इस तगड़े इजाफे से पाकिस्तन में मोटर चालक और परिवहन संचालक पर बोझ और बढ़ गया है। सरकार की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे का कारण बताते हुए कहा गया है कि ईंधन की कीमतों में इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार के तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का परिणाम है।
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पहले जुलाई महीने की शुरुआत में भी संघीय सरकार ने महीने के पहले पखवाड़े के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी वृद्धि की थी और इसके पीछे उस समय 12 दिनों के ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता को कारण बताया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।