अमेरिका में फेडरल एजेंट पांच साल के बच्चे को उसके पिता के साथ डिटेंशन सेंटर ले गए। स्कूल अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब इमिग्रेशन एजेंट्स ने किसी बच्चे को हिरासत में लिया हो, यह बच्चा मिनियापोलिस के अपने सबर्ब का चौथा स्टूडेंट बन गया है जिसे हाल के हफ्तों में इमिग्रेशन एजेंट्स ने हिरासत में लिया है।

पांच साल के बच्चे को उसके पिता के साथ डिटेंशन सेंटर ले गए।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में फेडरल एजेंट पांच साल के बच्चे को उसके पिता के साथ डिटेंशन सेंटर ले गए। स्कूल अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब इमिग्रेशन एजेंट्स ने किसी बच्चे को हिरासत में लिया हो, यह बच्चा मिनियापोलिस के अपने सबर्ब का चौथा स्टूडेंट बन गया है जिसे हाल के हफ्तों में इमिग्रेशन एजेंट्स ने हिरासत में लिया है। इधर, अमेरिका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी बच्चे के डिटेन किए जाने पर आपत्ति जताई है। कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-लियाम रामोस तो बस एक बच्चा है। उसे अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए, न कि आईसीई के जरिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए और टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में रखा जाना चाहिए। मैं बहुत गुस्से में हूं और आप लोगों को भी होना चाहिए।
बच्चे को बनाया गया ढाल
कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल की सुपरिटेंडेंट जेना स्टेनविक ने मीडिया को बताया कि फेडरल एजेंट मंगलवार दोपहर को लियाम कोनेजो रामोस को परिवार के ड्राइववे में खड़ी कार से ले गए। एजेंट्स ने उससे कहा कि वह अपने घर का दरवाजा खटखटाए ताकि पता चल सके कि अंदर और लोग हैं या नहीं। असल में 5 साल के बच्चे को केवल जाल बिछाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
बच्चे को लॉकअप में ले गए
परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने कहा-लियाम और उनके पिता को टेक्सास के डिले में एक इमिग्रेशन लॉकअप में ले जाया गया है और उन्हें लगता है कि वे एक फैमिली होल्डिंग सेल में हैं। वकील ने कहा कि वे उनसे सीधा संपर्क नहीं कर पाए हैं। हम अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उन्हें किसी कानूनी तरीके से या नैतिक दबाव से आजद करा सकते हैं।
आईसीई ने कहा-बच्चे को छोड़ भागा पिता
डिपार्टमेंट आफ होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलग्लिन ने एक बयान में कहा- आईसीई ने किसी बच्चे को टारगेट नहीं किया। टइमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट बच्चे के पिता, एड्रियन अलेक्जेंडर कोनेजो एरियस को गिरफ्तार करने गई थी, जो इक्वाडोर का है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है। वह अपने बच्चे को छोड़कर पैदल भाग गया।
सुरक्षा के लिए बच्चे को रखा
मैकलग्लिन ने कहा-बच्चे की सुरक्षा के लिए, हमारे आईसीई अधिकारियों में से एक बच्चे के साथ रहा, जबकि दूसरे अधिकारियों ने कोनेजो एरियस को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को यह विकल्प दिया जाता है कि वे अपने बच्चों के साथ रहें या उन्हें अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के पास रखें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।