कर्नाटक की राजनीति में कैबिनेट विस्तार और नेतृत्व बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है और सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक की राजनीति में कैबिनेट विस्तार और नेतृत्व बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है और सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अंतिम फैसला सिर्फ कांग्रेस हाईकमान करेगा और हर नेता को उसे स्वीकार करना होगा। यही नहीं, सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि खड़गे ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने और आगामी बजट तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आंतरिक कलह और नेतृत्व बदलने की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ये मीडिया द्वारा गढ़ी गई हैं। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। सिद्धारमैया, खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, जिसके साथ ही राज्य में नेतृत्व पर छिड़ी बहस भी बंद हो गई है।
नेतृत्व परिवर्तन सिर्फ अफवाह
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा, शिष्टाचार भेंट के अलावा हमने बेंगलुरु समेत कर्नाटक के आगामी नगर निगम चुनावों पर चर्चा की। नेतृत्व परिवर्तन और विधायकों के दिल्ली जाने पर बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा-यह सिर्फ अफवाह थी। मीडिया ने इस कहानी को गढ़ा है।
आलाकमान का मानना पड़ेगा फैसला
सीएम ने कहा-मैंने विधायकों से नहीं पूछा कि वो दिल्ली क्यों गए थे। अगर मुझे यह जानना होगा, तो मैं खुफिया विभाग से जानकारी ले लूंगा। विधायकों को दिल्ली जाने दीजिए। आखिरकार हर नेता, मंत्री, मुझे और डीके शिवकुमार को भी पार्टी आलाकमान के फैसले का ही पालन करना होगा।
बजट की तैयारी का मिला निर्देश
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में बात करते हुए सुद्धारमैया ने बताया कि खड़गे के बुलावे पर ही वो दिल्ली गए थे। वो कर्नाटक वापस लौट आए हैं। उनका कहना है कि खड़गे ने सीएम पद पर बने रहने और राज्य के आगामी बजट की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस में अंदरुनी कलह की अटकलें
कर्नाटक में पिछले काफी समय से नेतृत्व बदलने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं, कई विधायकों ने कैबिनेट मंत्री बनने की भी इच्छा जताई थी, जिससे कांग्रेस के खेमें में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, अब सिद्धारमैया ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।