सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने का सिलसिला जारी है। बजट के दिन भर-भराकर टूटने के बाद आज यानी सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं।

सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने का सिलसिला जारी है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने का सिलसिला जारी है। बजट के दिन भर-भराकर टूटने के बाद आज यानी सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक ओर जहां एक किलो चांदी का भाव झटके में 16,000 रुपए गिर गया, तो वहीं दूसरी ओर एक तोला 24 कैरेट सोन का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4000 रुपए से ज्यादा कम हो गया। दरअसल, सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 4000 रुपए तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 16,000 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।
चांदी में छह फीसदी गिरावट
एमसीक्स पर सोने का भाव 4000 रुपए गिरकर 1,3800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 15,939 रुपए सस्ती होकर 2.49 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। इसमें छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12 फीसदी तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।
जान लें गिरावट के मुख्य कारण
बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।
ट्रंप के ऐलान से उथल-पुथल
हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।
घरेलू बाजार में सोने का भाव
घेरलू बाजार में चांदी की कीमत
यह भी पढ़िए...

भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।
वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह