व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।

अमेरिका में जिनपिंग के स्वागत में ट्रंप की खास मेहमाननवाजी
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया और उनके सम्मान में भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों की भिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा-हमारी राजनीतिक प्रणालियां अलग हो सकती हैं, लेकिन अमेरिकी और चीनी लोगों के बीच का रिश्ता अटूट है। एक नेता के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस रिश्ते को उस दिशा में ले जाएं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करे। ट्रंप ने अपनी पिछली चीन यात्रा के दौरान मिले भव्य स्वागत को याद करते हुए कहा कि अमेरिका भी चीनी प्रतिनिधिमंडल को वही सम्मान देना चाहता है।
इतिहास कभी रुकता नहीं: जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए दोनों देशों की दोस्ती की तुलना एक बहती नदी से की। उन्होंने कहा-इतिहास कभी ठहरता नहीं है। हमें मिलकर अमेरिका-चीन संबंधों में एक नया अध्याय लिखना चाहिए और दोनों देशों के लोगों के हित में काम करना चाहिए। जिनपिंग ने ट्रंप और मेलानिया की मेजबानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका में बिल्कुल अपने घर जैसा महसूस हुआ।
बाल्ड ईगल का खास उपहार
मुलाकात को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने शी जिनपिंग को एक अमेरिकी कलाकार द्वारा तैयार बाल्ड ईगल की प्रतिमा भेंट की। ट्रंप ने इसे अमेरिकी स्वतंत्रता और उसकी ऊंची उड़ान का प्रतीक बताते हुए उम्मीद जताई कि यह खास उपहार बीजिंग में किसी प्रमुख स्थान पर सजाया जाएगा।
टेक-बिजनेस जगत के दिग्गज जुटे
व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में दुनिया की शीर्ष हस्तियों ने शिरकत की। एपल के टिम कुक, ओपनएआई के सैम आल्टमैन, एनवीडिया के जेनसन हुआंग, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, जूम के एरिक युआन और टिकटॉक निवेशक जेफ यास। इसके साथ ही जेपी मॉर्गन चेज, ब्लैकरॉक और गोल्डमैन सैक्स के प्रमुखों के अलावा एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट और फाइजर के अल्बर्ट बोरला भी मौजूद रहे।
मुलाकात का मुख्य संदेश
मुलाकात के दौरान टिम कुक, मार्क जुकरबर्ग, सैम आल्टमैन और बर्नार्ड अर्नाल्ट समेत कई दिग्गज शामिल। यहां यह संदेश देने की कोशिश की गई की मतभेदों के बावजूद रिश्तों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता।

व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह