बांग्लादेश में विमान क्रैश, TDS रिफंड पर संसदीय समिति की सिफारिश, संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हंगामा, ED के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 12 आरोपी बरी, भाजपा युवा मोर्चा की बैठक, महाकाल मंदिर विवाद और भोपाल में नए विधायक विश्राम गृह व वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खबरें.

नमस्कार,
स्टार सुबह.. 22 जुलाई 2025 के खबरों के सफरनामे में दुनिया, देश और मध्यप्रदेश की वह खबरें हैं, जो सुर्खिंयों में हैं। कुछ ही देर में आप खबरों की दुनिया से अपडेट हो जाएंगे।

ढाका. बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ-7 ट्रेनर विमान सोमवार दोपहर ढाका के उत्तरा क्षेत्र में दियाबारी इलाके में क्रैश हो गया। ये विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तर कैंपस के अंदर स्थित स्कूल पर गिरा है, जिससे स्कूल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें स्कूली छात्र अपनी जान के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. आयकर विधेयक-2025 की समीक्षा कर रही एक संसदीय समिति ने सोमवार को लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में व्यक्तिगत करदाताओं को नियत तिथि के बाद भी आयकर रिटर्न दाखिल करके स्रोत पर कर कटौती (TDS) रिफंड का दावा करने की अनुमति देने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया है। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. लोकसभा और राज्य सभा के मानसून सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की विपक्ष की मांग, हंगामा, सरकार का चर्चा के लिए तैयार होना और किस सदन में कितने घंटे चर्चा होगी... यह तय करने वाला रहा। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने दो मामलों में सोमवार को ईडी पर सख्त टिप्पणी की, और कहा कि एजेंसी को राजनीतिक लड़ाइयों में इस्तेमाल न होने दिया जाए। एक मामला कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की पत्नी के खिलाफ एमयूडीए केस में हाई कोर्ट के राहत आदेश को चुनौती देने से जुड़ा था और दूसरा मामला वकीलों को भेजे गए समन से जुड़ा था। कोर्ट ने ईडी की अपील खारिज कर दी और चेतावनी भी दी। विस्तार से पढ़िए...

मुंबई। 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सात धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 19 साल बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 12 लोगों को बेगुनाह करार देते हुए बरी कर दिया। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. "जैसे संघ परिवार के स्वयंसेवक यदि घर आते हैं तो चप्पल एक कोने में जमाकर रखते हैं। आप भी लोगों को ऐसे दिखें कि ये अलग पता चले कि NSUI का नहीं, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है।" यह नसीहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को दी। वे पार्टी कार्यालय में भाजयुमो की बैठक में बोल रहे थे। विस्तार से पढ़िए...

उज्जैन. सरकार पापा की है तो डर किस बात का। उज्जैन के महाकाल के दरबार में भी नियम मानना जरूरी नहीं। ऐसा ही लगता है। इंदौर-1 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के सामने आए मामले से। रुद्राक्ष पर आरोप है कि वह भस्म आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुस गया। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक विश्राम गृह परिसर में नवीन विधायक विश्रामगृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।160 करोड़ की लागत से बनेगा नया विधायक विश्राम गृह बनाया जाएगा। पुराना एमएलए रेस्ट हाउस की जगह ही यह प्रोजेक्ट आकार लेगा। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल. भोपाल और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अक्टूबर माह से भोपाल और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी चल रही है। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते...
शरीर कभी भी पूरा पवित्र नहीं हो सकता फिर भी सभी इसकी पवित्रता की कोशिश करते रहते हैं! शरीर कभी भी पूरा पवित्र नहीं हो सकता फिर भी सभी इसकी पवित्रता की कोशिश करते रहते हैं! मन पवित्र हो सकता है मगर कोई कोशिश ही नहीं करता...✍️

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.