×

सुप्रीम कोर्ट विधेयक की मंजूरी के लिए डेड लाइन तय करेगा! मध्यप्रदेश में चावल कम, मिलेगा गेहूं ज्यादा... और बहुत कुछ

आज 21 जुलाई 2025 की सुबह 'स्टार सुबह' में जानें राष्ट्रपति की विधेयक मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई, घोड़े से गिरीं बीजेपी सांसद का हाल और क्यों तोड़ा जा रहा है MP का 1958 MLA रेस्ट हाउस। पूरी खबर यहाँ!

By: Ajay Tiwari

Jul 21, 20251:37 AM

view9

view0

सुप्रीम कोर्ट विधेयक की मंजूरी के लिए डेड लाइन तय करेगा! मध्यप्रदेश में चावल कम, मिलेगा गेहूं ज्यादा... और बहुत कुछ

नमस्कार
स्टार सुबह... आज (21 जुलाई 2025) के स्टार सुबह... खबरों के सफरनामे में  महामहिम, विधेयक मंजूरी और 'सुप्रीम' सुनवाई की बात होगी... जानेंगे घोड़े से कौन सी भाजप सांसद गिरी हैं और क्यों टूट रहा है एमपी का एमएलए रेस्ट हाउस...
                                

‘महामहिम’ विधेयक मंजूरी की डेट लाइन पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई


नई दिल्ली. विधेयकों की मंजूरी के बारे में समय सीमा तय करने के केस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए रिफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। राष्ट्रपति का रिफरेंस सुप्रीम कोर्ट की जारी सुनवाई सूची में पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगा है। विस्तार से पढ़िए....

एमपी में अब गरीबों को चावल कम और गेहूं मिलेगा ज्यादा


भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब चावल की जगह गेहूं की मात्रा बढ़ाई जाएगी। राज्य के खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। विस्तार से पढ़िए....

घोड़े का बिगड़ा संतुलन, गिरीं भाजपा सांसद


नई दिल्ली. कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं हैं। परिक्रमा के दौरान लेखी घोड़े पर सवार थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं। इससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इस वजह से उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया और अब वह वापस भारत लौट रही हैं। विस्तार से पढ़िए...

1958 का MLA विश्रामगृह टूटेगा, 159 करोड़ से नए फ्लैट बनेंगे


भोपाल. अरेरा हिल्स में स्थित 67 साल पुराना विधायक विश्रामगृह अब इतिहास बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार सोमवार, 21 जुलाई को ₹159.13 करोड़ की लागत से 102 नए, आधुनिक और सुविधाओं से लैस फ्लैटों के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेगी। विस्तार से पढ़िए...

PNST-2022: एडमिशन के लिए छात्राएं पहुंची सुप्रीम कोर्ट 


भोपाल. मध्य प्रदेश में प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो साल बाद भी सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला न मिलने वाली 109 छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है। विस्तार से पढ़िए...

चलते-चलते...

यदि भगवान हैं तो वह मेरा मूल्यांकन मेरे कर्मों से करेगा न कि इस बात से कि मैंने उसकी भक्ति में कितने घंटे गुजारे...????️

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।

Loading...

Jan 30, 20264:37 AM