शेयर बाजार के लिए बीते कुछ दिनों से स्थिति गंभीर चल रही है। सोमवार-मंगलवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद बुधवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। सुबह 10 बजे तक इसकी गिरावट 300 अंकों का आंकड़ा छू गई और सेंसेक्स 81,800 के करीब आ गया। दूसरी तरफ निफ्टी में भी गिरावट दर्ज हुई।

बुधवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार के लिए बीते कुछ दिनों से स्थिति गंभीर चल रही है। सोमवार-मंगलवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद बुधवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। सुबह 10 बजे तक इसकी गिरावट 300 अंकों का आंकड़ा छू गई और सेंसेक्स 81,800 के करीब आ गया। दूसरी तरफ निफ्टी में भी गिरावट दर्ज हुई। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिर गया। इसके साथ ही अब एक डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 88.80 तक पहुंच गई है। हालांकि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आज बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, आईटी और रियलटी सेक्टरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा प्रभावित आईटी से जुड़े शेयर ही रहे हैं, जिन्होंने एक फीसदी का गोता लगाया है। दरअसल, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और एयरटेल के शेयर गिरे हैं। वहीं, एनएसई के सेक्टोरल इंडाइसेज में आॅटो, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.43 प्रतिशत गिरकर 45,300 पर और कोरिया का कोस्पी 1.24 प्रतिशत नीचे 3,443 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.86 फीसदी ऊपर 26,383 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.63 प्रतिशत चढ़कर 3,845 पर कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.19 फीसदी नीचे 46,293 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.95 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.55 फीसदी की गिरावट रही।
दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त बिकवाली और मुनाफावसूली के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सुबह बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 309 अंक नीचे फिसलकर 81,792.86 पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बाद में यह और 350 अंक नीचे चला गया। जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 100 अंक लुढ़ककर 25,100 के नीचे खुला है।
बुधवार को निफ्टी-50 पर जिन स्टॉक्स में सुस्ती देखी जा रही है, वो हैं हीरो मोटरकॉर्प, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो और बजाज आॅटो। टॉप लूजर्स में आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल के शेयर हैं। हालांकि दूसरी ओर एसबीआई, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, मारुति और ओएनजीसी के शेयर टॉप गेनर्स में बने हुए हैं।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह