आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का माहौल
रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंचा
FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया, क्योंकि तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से घरेलू मुद्रा के पक्ष में अल्पकालिक रुझान बदल गया है। दरअसल, मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वालों इंडेक्स सेंसेक्स 262 अंक उछलकर 76526 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। वहीं, एनएसई का निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 23924 पर खुला।
इन शेयर ने खुलते ही लगाई छलांग
मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही जिन स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। उनमें बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HCL Tech Share (3%), Bajaj Finance Share (2.10%), Bajaj Finance Share (2%) शामिल हैं। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Suzlon Share (3%), GMR Airport Share (3%), Dixon Share (2.10%), Yes Bank Share (1.90%) शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागते हुए नजर आए। वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल Lal Path Lab Share (7%), PGEL Share (4%) और IIFL Share (3.60%) उछला।
बाजार में तेजी के प्रमुख कारण
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का असर ग्लोबल मार्केट्स पर पड़ा है। निवेशकों में उत्साह है। इसी क्रम में जापान का निक्केई इंडेक्स पहली बार 70000 के ऐतिहासिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा है। विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार में सीधे भारतीय शेयर्स खरीदने की रिजर्व बैंक आफ इंडिया की दी गई मंजूरी से भी बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
विदहोल्डिंग टैक्स को पूरी तरह से हटाया
टैक्स नियमों में छूट के बाद विदेशी निवेशकों ने जून में भारतीय बॉन्ड्स में 1.84 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो पिछले 16 महीनों में सबस ज्यादा है। इसके तहत, सरकार बॉन्ड्स में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। साथ ही ब्याज से होने वाले आय पर से विदहोल्डिंग टैक्स को भी पूरी तरह से हटा दिया है।
एशियाई बाजार
ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद एशिया सतर्क रुख के साथ खुले। कल 4 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़त के बाद आज जापान का निक्केई इंडेक्स 69227 के स्तर के आसपास मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निवेशक बैंक आफ जापान द्वारा आज 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर सतर्क हैं। इस बीच, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.01 फीसदी की शानदार तेजी के साथ खुला है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24799 पर कारोबार कर रहा, जो इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 24842.67 से कम है।
अमेरिकी शेयर बाजार
ईरान और अमेरिका युद्धविराम के समझौते पर पहुंच गए हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में मामूली हलचल हुई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में लगभग 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। डॉव से जुड़े फ्यूचर्स 30 अंक या 0.1 फीसदी से कम नीचे रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक या 0.92 फीसदी चढ़कर 51,671.03 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमत
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 0.62 फीसदी बढ़कर 81.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते नजर आए। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.59 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो अभी भी 85 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। क्रूड की कीमतें 0.66 फीसदी बढ़कर 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,129 घटकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,862 रुपए की कमी आई है, जिससे इसका नया भाव 2.28 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर टिकी हैं।
केंद्र सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट और चार्ज को लेकर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जानिए सरकार ने अपने बयान में क्या कहा।
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह