भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।

निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूली की
भारतीय शेयर बाजार में फिर बिकवाली
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा। ऐसे में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। लगातार पांचवें दिन बाजार में बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंकों तक गिर गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 100 अंक टूटकर 23300 से नीचे आ गया।
रुपया 95.03 पर पहुंच गया
सुबह सेंसेक्स 302.16 (-0.40 फीसदी) अंकों की गिरावट के साथ 73,965.18 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 105.00 (-0.45 प्रतिशत) अंक टूटकर 23,277.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 95.03 पर पहुंच गया।
आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8634 | -154 | -1.45% |
| निक्केई (जापान) | 65833 | -1101 | -1.64% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25641 | +242 | +0.97% |
वैश्विक बाजारों पर असर
वैश्विक बाजार ईरान संघर्ष और पश्चिम एशिया में शांति वार्ता के घटनाक्रमों से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रंप के ईरान समझौते पर प्रगति के बयानों से अमेरिकी शेयर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। हालांकि, एशिया में ईरान अनिश्चितता के कारण अधिकांश बाजार गिरावट में रहे। जापान का निक्केई 225 1.61 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.57 फीसदी गिरा। हांगकांग का हैंग सेंग 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51079 | +46 | +0.09% |
| नैस्डैक | 27087 | +114 | +0.42% |
| S&P 500 | 7600 | +20 | +0.26% |
कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव
कमोडिटी खंड में सोने की कीमतें दबाव में रहीं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने सोने पर दबाव डाला। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत निलंबित कर दी है, जबकि इजरायल ने लेबनान में अपने अभियान बढ़ा दिए हैं। ब्रेंट क्रूड 0.63 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.71 डॉलर गिरकर क्रमश: 94.35 डॉलर और 91.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। मानव मोदी ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह केंद्रीय बैंक के निर्णयों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।