×

मिडिल ईस्ट में तेल की जंग से बिखरा शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी नीचे

By: Arvind Mishra

Mar 19, 20269:56 AM

view5

view0

मिडिल ईस्ट में तेल की जंग से बिखरा शेयर बाजार... सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी नीचे

पश्चिम एशिया तनाव से गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला।

  • हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला  
  • निवेशकों के बीच फिलहाल सतर्कता का माहौल है बरकरार
  • खाड़ी क्षेत्र के तनाव को बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया
  • अमेरिकी बाजारों में रात से ही नकारात्मक रुझान दिख रहा था

मुंबई। स्टार समाचार वेब

पश्चिम एशिया तनाव से गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक गिरा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,953.21 अंक गिरकर 74,750.92 पर आ गया। निफ्टी 580.05 अंक गिरकर 23,197.75 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमलों ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। ईरान के प्रमुख गैस उत्पादन क्षेत्र पर हमले और कतर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी उत्पादन सुविधा को निशाना बनाए जाने से ऊर्जा आपूर्ति पर असर की आशंका गहरा गई है।

जापान से कोरिया तक कोहराम

दरअसल, शेयर बाजार में बीते तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। मिडिल-ईस्ट में जारी जंग अब एक बड़े तेल युद्ध का रूप लेती जा रही है। खाड़ी देशों में मौजूद तेल-गैस फील्ड्स पर दनादन मिसाइल अटैक होने से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल के दाम में आग लग गई है और अचानक बेंट क्रूड प्राइज 113 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके चलते एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही क्रैश हो गया।

खुलते ही क्रैश हुए सेंसेक्स-निफ्टी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,704 की तुलना में फिसलकर 74,750 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ही ये गिरकर 74,685 तक टूट गया। सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते एनएसई निफ्टी का भी ऐसा ही बुरा हाल नजर आया और ये अपने पिछले बंद 23,777 की तुलना में बड़ी गिरावट लेकर 23,197 पर खुला।

विदेशी बाजारों में भी मचा कोहराम

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के संकेत पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे। ईरान के कतर में स्थित सबसे बड़े एलएनजी प्लांट पर हमले और खाड़ी देशों के काउंटर अटैक के चलते अचानक क्रूड की कीमत तेज रफ्तार से भागते हुए 113 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। इससे बाजारों की चिंता बढ़ी और एशियाई बाजारों में कोहराम मच गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो हांगकांग का हैंगसेंग 500 अंक से ज्यादा की गिरावट लिए नजर आया। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा फिसला। इसके अलावा अन्य विदेशी बाजार भी लाल रंग में रंगे हुए नजर आए।

सबसे ज्यादा बिखरे ये 10 शेयर

लंबी गिरावट के बाद शेयर बाजार में बीते तीन दिनों से रौनक देखने को मिल रही थी, लेकिन मिडिल ईस्ट युद्ध में वो भी साफ हो गई और फिर से निवेशकों में भगदड़ नजर आई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों को देखें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल HDFC Bank Share (4.50%), LT Share (3.50%), Eternal Share (3%), Bajaj Finance Share (2.80%), Axis Bank Share (2.75%), Asian Paints Share (2.60%), Kotak Bank Share (2.56%), M&M Share (2.40%), Adani Ports Share (2.35%) और IndiGo Share (2.30%) टूटकर कारोबार कर रहे थे।

उछल पड़ा बाजार के डर का पैमाना

शेयर बाजार में गुरुवार को आई इस बड़ी गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बैंकिंग और ऑटो शेयर बिखरे हुए नजर आए हैं। Nifty Bank अपनी ओपनिंग के साथ ही करीब 3 फीसदी के आसपास टूट गया, तो वहीं निफ्टी ऑटो में भी लगभग इतनी ही गिरावट देखने को मिली है।खात बात ये है कि मिडिल-ईस्ट में Oil War तेज होने के चलते शेयर बाजार के डर के पैमाने यानी India VIX में अचानक उछाल आया है, जो बीते तीन दिनों से लगातार गिर रहा था। इसमें एकदम से 15% के आसपास का उछाल आ गया, जो बाजार में आने वाले दिनों में तगड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: MCX पर चांदी 12,000 रुपये टूटी

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: MCX पर चांदी 12,000 रुपये टूटी

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे। जानें क्यों चांदी 5% और सोना 2.5% तक फिसला और निवेशकों के लिए इसके क्या मायने हैं।

Loading...

Mar 19, 20263:08 PM

रूस-भारत तेल व्यापार: चीन जा रहे रूसी तेल टैंकरों ने बदला रास्ता, अब भारत में होगी सप्लाई

रूस-भारत तेल व्यापार: चीन जा रहे रूसी तेल टैंकरों ने बदला रास्ता, अब भारत में होगी सप्लाई

ईरान युद्ध के बीच भारत ने रूस से तेल खरीद बढ़ा दी है। 'एक्वा टाइटन' समेत कई रूसी टैंकर अब चीन के बजाय भारत के बंदरगाहों पर पहुंच रहे हैं।

Loading...

Mar 18, 20265:47 PM

तीसरे दिन भी झूमा शेयर बाजार:  सेंसेक्स 518 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

तीसरे दिन भी झूमा शेयर बाजार:  सेंसेक्स 518 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे।

Loading...

Mar 18, 202611:51 AM

भारतीय बाजार में हरियाली: सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

भारतीय बाजार में हरियाली: सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Loading...

Mar 17, 202611:29 AM