संसद का मानसून सत्र आज बिना किसी ठोस निर्णय के हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र के अंतिम दिन लोकसभा की कार्यवाही महज 1 मिनट ही चल सकी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के तुरंत बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद का मानसून सत्र आज बिना किसी ठोस निर्णय के हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र के अंतिम दिन लोकसभा की कार्यवाही महज 1 मिनट ही चल सकी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के तुरंत बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत पूरी कैबिनेट व विपक्ष के प्रमुख नेता सदन में मौजूद रहे। दरअसल, मानसून सत्र के अंतिम दिन छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए लंबी चर्चा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद दोनों सदनों में नारेबाजी शुरू हो गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम हुआ और हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगन की घोषणा कर दी।
राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को 1:06 घंटे चली। सदन में माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 पास हुआ। इसके बाद वंदे मातरम हुआ और सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
जनता के पैसे की बर्बादी
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार थी। मगर विपक्ष का उद्देश्य कोई सकारात्मक चर्चा करना नहीं, बल्कि जनता के पैसे की बर्बादी और हंगामा खड़ा करना था। देश की जनता देख रही है कि चर्चा से भाग कौन रहा है। जनता के मुद्दे उठाने के बजाए विपक्षी दल हंगामे को प्राथमिकता दे रहे हैं।
खड़गे की रैली पर तीखी बहस
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी (रामलीला मैदान) का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि 8 अगस्त को उनकी रैली के बाद वहां शुद्धिकरण कराया गया। खड़गे ने इसे छुआछूत से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और इसमें भाजपा की भूमिका का आरोप लगाया।
टी कार्यक्रम में नहीं शामिल हुई कांग्रेस
विपक्षी दलों की नाराजगी का आलम ये रहा कि संसद भवन में स्पीकर के टी कार्यक्रम में भी कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टी शामिल नहीं हुई। कार्यवाही स्थगित होने के बाद टी कार्यक्रम की परंपरा रही है।
किस नेता ने क्या कहा
मल्लिकार्जुन खड़गे- इस छुआछूत के कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।
जेपी नड्डा- घटना निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, लेकिन कांग्रेस को इस संवेदनशील मुद्दे को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए।
सभापति- छुआछूत जैसी कोई भी चीज समाज में नहीं होनी चाहिए, यह एक पाप है। हम सभी शुद्ध हैं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
लोकसभा में 114 घंटे में से 96 घंटे काम नहीं हुआ
मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। यानी एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन यह करीब 17 घंटे 30 मिनट ही चली। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट कम कार्यवाही हुई। वहीं, 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुईं। लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।