×

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

जिला बार एसोसिएशन जबलपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 फीसदी महिला आरक्षण का प्रावधान लागू करने वाला मध्य प्रदेश का पहला बार एसोसिएशन बन गया है। यह जानकारी जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी।

By: Arvind Mishra

Mar 18, 202611:08 AM

view2

view0

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

AI जनरेटेड इमेज ।

  • एमपी का पहला बार एसोसिएशन जिसने लागू किया प्रावधान
  • अब सजा वाले वकीलों को वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा

जबलपुर। स्टार सामचार वेब

जिला बार एसोसिएशन जबलपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 फीसदी महिला आरक्षण का प्रावधान लागू करने वाला मध्य प्रदेश का पहला बार एसोसिएशन बन गया है। यह जानकारी जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर नायक की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आहूत हुई, जिसमें संविधान संशोधन सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया। संशोधन का वाचन जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि किसी भी आपराधिक प्रकरण में पांच वर्ष या उससे अधिक सजा वाले वकीलों को जिला बार चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा।

जिला बार की सदस्यता होगी स्थायी  

यही नहीं अब नवागत वकीलों को जिला बार की प्रारंभिक दो वर्ष की सदस्यता स्थायी के स्थान पर अस्थायी यानि प्रोविजनल मिलेगी। जब वे सालाना पांच कोर्ट आदेश-पत्रक सहित आवेदन प्रस्तुत करेंगे, तभी परीक्षण करके जिला बार की सदस्यता को स्थायी किया जाएगा। इससे पूर्व चुनाव में प्रत्याशी बनने, मतदान करने औैर सामान्य सभा में शामिल होने की अधिकारिता नहीं मिलेगी।

10 साल की वकालत अनिवार्य

जिला बार उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि जिला बार का कोषाध्यक्ष पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी का नवीन पद सृजित हुआ है, जिसे कार्यकारिणी मनोनीत करेगी। इसके लिए 10 वर्ष की वकालत अनिवार्य है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पौराणिक कुंड क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में उठी संरक्षण की मांग

पौराणिक कुंड क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में उठी संरक्षण की मांग

सतना के नयागांव में तालाब विस्तार के दौरान प्राचीन कुंड-कुएं क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश। जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और धार्मिक धरोहर संरक्षण की मांग की गई।

Loading...

Mar 18, 20263:35 PM

आरटीई प्रवेश में सुस्ती, बिना सत्यापन आवेदनों पर निरस्तीकरण का खतरा बढ़ा

आरटीई प्रवेश में सुस्ती, बिना सत्यापन आवेदनों पर निरस्तीकरण का खतरा बढ़ा

आरटीई एडमिशन 2026-27 में आवेदन तेज लेकिन दस्तावेज सत्यापन धीमा, हजारों आवेदन अधर में। बिना वेरिफिकेशन फार्म निरस्त होंगे, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को समय पर सत्यापन कराने की सख्त चेतावनी दी है।

Loading...

Mar 18, 20263:30 PM

मारकुंडी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, लाल तौलिया दिखाकर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन

मारकुंडी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, लाल तौलिया दिखाकर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन

मारकुंडी स्टेशन पर घंटों देरी से नाराज यात्रियों ने ट्रैक पर उतरकर लाल तौलिया दिखाते हुए एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। मानिकपुर ब्लॉक और लेट ट्रेनों से बढ़ी परेशानी, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल।

Loading...

Mar 18, 20263:23 PM

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

Loading...

Mar 18, 202612:58 PM