×

टी20 सीरीज: सेंटनर का अकेला प्रयास असफल, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया  

टिम रॉबिंसन ने 21 गेंद पर 27 और रचिन रवींद्र ने 19 गेंद पर 21 रन बनाए। डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष क्रम के किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की होती, तो न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सकता था।

By: Prafull tiwari

Nov 05, 20255:19 PM

view2

view0

टी20 सीरीज: सेंटनर का अकेला प्रयास असफल, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया  

ऑकलैंड । पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 रन से हरा दिया। ईडेन पॉर्क ऑकलैंड में खेले गए मैच में जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में बढ़त बना ली है। 

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिशेल सेंटनर अकेले लड़े। आखिरी 2 ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 33 रन की जरूरत थी और 1 विकेट शेष था। सेंटनर ने एक छोर से हिटिंग करते हुए टीम के लिए मैच जीतने की कोशिश की लेकिन वे आखिरी 12 गेंदों में 25 रन बना सके। न्यूजीलैंड को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड 9 विकेट पर 157 रन बना सकी। सेंटनर 28 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

टिम रॉबिंसन ने 21 गेंद पर 27 और रचिन रवींद्र ने 19 गेंद पर 21 रन बनाए। डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष क्रम के किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की होती, तो न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सकता था।  जायडन सिल्स और रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। सिल्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 और चेज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।  

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान शाई होप के 39 गेंद पर 53 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए। होप ने अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए। होप के अलावा रोस्टन चेज ने 27 गेंद पर 28 रन और रोवमन पॉवेल ने 23 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। एलिक अथांजे 16 रन बनाकर आउट हुए।  न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और जाकारी फॉल्कस ने 2-2 विकेट लिए, जबकि काइल जैमिसन और जेम्स निशम ने 1-1 विकेट लिए। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

भारत-पाक मैच के बाद भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया। 1971 के सरेंडर की याद दिलाते हुए किया बड़ा ट्वीट

Loading...

Feb 16, 20265:29 PM

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है

Loading...

Feb 15, 20266:49 PM

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत-पाक महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री बॉलिंग और हैंडशेक विवाद पर खुलकर बात की। जानिए कोलंबो में होने वाले इस मैच की पूरी तैयारी।

Loading...

Feb 14, 20266:15 PM

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 96 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Loading...

Feb 14, 20265:53 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM