भारतीय शेयर बाजार आज भी हरे निशान पर खुला और वह भी तब जब एशियाई बाजारों में आज चौतरफा भारी बिकवाली का माहौल है। कच्चे तेल की भी कीमतें और बढ़ी हैं। एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है। वहीं भारतीय शेयर बाजार ने अपनी अद्भुत मजबूती का प्रदर्शन किया है।

एशियाई में गिरावट के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी
सेमीकंडक्टर शेयरों के ओवरवैल्यूएशन ने निवेशकों की चिंता बढ़ी
वैश्विक बाजारों में क्या स्थिति है और भारत कैसे चल रहा अलग?
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार आज भी हरे निशान पर खुला और वह भी तब जब एशियाई बाजारों में आज चौतरफा भारी बिकवाली का माहौल है। कच्चे तेल की भी कीमतें और बढ़ी हैं। एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है। इसके लिए अमेरिका और ईरान के बीच जंग तो जिम्मेदार है ही, लेकिन साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिपमेकर व सेमीकंडक्टर शेयरों के ओवरवैल्यूएशन ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। इसके साथ ही, विदेशी मुद्रा बाजार में भी भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा सुधरकर 96.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने जहां दुनिया भर के वित्तीय बाजारों को डरा दिया है, वहीं भारतीय शेयर बाजार ने अपनी अद्भुत मजबूती का प्रदर्शन किया है।
कमजोर वैश्विक संकेत दरकिनार
गुरुवार को सुबह के शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए हरे निशान में खुले। सेंसेक्स में 250 अंकों से अधिक की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी 50 सूचकांक भी 24,100 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। ऐसे समय में जब एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी जा रही है। भारतीय बाजारों का यह जुझारूपन निवेशकों को काफी राहत देने वाला है।
भारतीय बाजार में इस तरह रही हलचल
गुरुवार सुबह बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 171.39 अंक (0.22 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 77,356.82 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.35 अंक (0.18 प्रतिशत) बढ़कर 24,121.85 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने जहां 250 अंकों से अधिक की छलांग लगाई।
बाजार का रुझान सकारात्मक
वहीं बाजार का चौतरफा रुझान भी सकारात्मक नजर आया। ब्रॉड मार्केट में अच्छी लिवाली देखी गई, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की स्थिति बेहद मजबूत रही, जहां 1,662 शेयर बढ़त के साथ और केवल 749 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 112 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अमेरिकी-यूरोपीय वायदा बाजार
अमेरिका का एसएंडपी-500 फ्यूचर्स और यूरोप का यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स बिना किसी बड़े बदलाव के फ्लैट कारोबार कर रहे थे। दुनिया भर के बाजारों में मची इस उथल-पुथल के बीच भारत के दोनों प्रमुख सूचकांकों का करीब 0.3 प्रतिशत तक चढ़ना यह साबित करता है कि घरेलू मोर्चे पर निवेशकों का मनोबल काफी ऊंचा है।
जापानी बाजार में बड़ी गिरावट: जापान का निक्केई 225 फ्यूचर्स 2.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जबकि वहां का टॉपिक्स सूचकांक भी 1.1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।
वैश्विक बाजार: चीन का शंघाई कंपोजिट 0.6 प्रतिशत और आस्ट्रेलिया का एसएंडपी-एक्स 200 सूचकांक 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे। हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग ने इस कमजोरी के विपरीत 1.7 प्रतिशत की छलांग लगाई।
आईटी सेक्टर की धूम: सेक्टोरल प्रदर्शन में निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे आगे रहा, जिसमें सुबह के सत्र में करीब 2 प्रतिशत की शानदार तेजी देखी गई।
फायदे वाले प्रमुख शेयर: दिग्गज कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ और एचसीएल टेक के शेयरों में तीन प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई।
इन सेक्टर्स में दबाव: दूसरी तरफ, वित्तीय सेवाओं और सरकारी बैंकों के शेयरों में हल्की मुनाफावसूली हावी रही, जिससे निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में चले गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।