मिस यूनिवर्स-2025 प्रतियोगिता का फाइनल 21 नवंबर को को होगा। प्रतियोगिता थाईलैंड में हो रही है। शो के फाइनल में डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया 2025 की मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी। प्रतियोगिता में भारत की मनिका एक बेहद मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी हैं।
By: Arvind Mishra
Nov 12, 20252:39 PM
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मिस यूनिवर्स-2025 प्रतियोगिता का फाइनल 21 नवंबर को को होगा। प्रतियोगिता थाईलैंड में हो रही है। शो के फाइनल में डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया 2025 की मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी। प्रतियोगिता में भारत की मनिका एक बेहद मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी हैं। वो हर राउंड में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राजस्थान की रहने वाली मनिका अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने मिस यूनिवर्स के हर एक इवेंट में अपने लुक्स और कपड़ों के साथ ही अपनी सुंदरता, शालीनता और बुद्धिमानी से लोगों की तारीफें बटोर रही हैं। इसी के चलते थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 में मनिका विश्वकर्मा का जलवा बरकरार है।
हाल ही में मनिका मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के रेड कार्पेट इवेंट में शामिल हुईं जिसमें वो बिलकुल किसी सफेद परी की तरह लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी कीं। उन्होंने इस इवेंट के लिए आइवरी ड्रेस चुनी था। इसमें प्लंजिंग वी-नेकलाइन वाला स्प्लिट मैंडरिन कॉलर, किनारों पर कट-आउट, फुल स्लीव्स, फिगर-हगिंग सिल्हूट, फर्श तक फैली हेम और पीछे की तरफ एक छोटी ट्रेन थी, अटैच थी।