बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। बुधवार के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स टूटा, जबकि निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में भी 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला
मुंबई। स्टार समाचार वेब
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। बुधवार के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स टूटा, जबकि निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में भी 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन के कारोबार में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की घोषणा से उत्साह का माहौल बना रहा। सेंसेक्स 3600 से अधिक अंकों की उछाल के साथ खुला था, जबकि निफ्टी में भी 1200 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। कारोबार खत्म होने पर भी सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर उछाल देखा गया था। पूरे दिन के कारोबार के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कल 1.16 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी। दरअसल, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद मंगलवार को आई तूफानी तेजी के बाद आज शेयर बाजार सुस्त है। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी दोनों की कमजोर शुरुआत रही। बीएसई सेंसेक्स 0.5 परसेंट की गिरावट के साथ 83300 के निशान से नीचे खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 25675 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की।

ग्लोबल संकेतों पर टिकी नजर
आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर रहेगी, जिनमें एशियाई बाजारों के ट्रेंड और वॉल स्ट्रीट पर आया उतार-चढ़ाव शामिल हैं। रुपया की चाल और कमोडिटी की कीमतों में बदलाव भी इंट्राडे सेंटिमेंट को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही भारत और अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े डेवलपमेंट और बजट में हाल ही में हुई घोषणाओं पर आ रही प्रतिक्रियाओं का भी असर बाजार पर देखने को मिल सकता है।
ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट
आज सुबह के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.48 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.5 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स,एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस, एचसीएल टेक, कोफोर्ज, टीसीएस, एमफैसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान पहुंचा।
एशियाई बाजारों का हाल
आज ज्यादातर एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात आई गिरावट और अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों का मूड बिगड़ा हुआ है। जापान के शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निक्केई 225 टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव के चलते लगभग 1.2 परसेंट तक गिर गया। वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, दक्षिण कोरियाई बाजारों में अच्छा कारोबार हुआ, जिसमें कोस्पी में 0.4 परसेंट का उछाल आया और कोसडैक में 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
वॉल स्ट्रीट में गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। एसएंडपी 500 0.84 परसेंट गिरकर 6,917.81 पर आ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 166.67 अंक या 0.34 परसेंट लुढ़ककर 49,240.99 पर बंद हुआ, जबकि दिन में कारोबार के दौरान पहले यह रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। नैस्डैक कम्पोजिट 1.43 परसेंट फिसलकर 23,255.19 पर बंद हुआ। इस दौरान एनवीडिया से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।