×

अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: अमरकंटक से लौटते वक्त कार सहित पूरा परिवार बाढ़ के पानी में बहा, 4 की मौत

अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार रात करीब 9 बजे तेज बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार की मौत हो गई।

By: Star News

Jul 07, 20256:29 PM

view1

view0

अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: अमरकंटक से लौटते वक्त कार सहित पूरा परिवार बाढ़ के पानी में बहा, 4 की मौत

अनूपपुर. स्टारसमाचार वेब

अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार रात करीब 9 बजे तेज बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों सहित पूरे परिवार की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से राजेंद्रग्राम मुख्य मार्ग स्थित स्टेट हाईवे पर औढ़ेरा पंचायत अंतर्गत सजहा वेयरहाउस के पास हुई।

रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सोमवार सुबह मिले बाकी शव

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को चंद्रशेखर यादव (40 वर्ष) अपनी पत्नी प्रीति यादव (38 वर्ष) और दो बच्चों, रियांश यादव (8 वर्ष) व शिवी यादव (2 वर्ष) के साथ अमरकंटक से अनूपपुर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। सजहा वेयरहाउस के पास सड़क पर नाले का तेज बहाव था। इसी दौरान उनकी निजी कार पानी के तेज़ बहाव की चपेट में आकर नाले में गिर गई और पूरा परिवार बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अनूपपुर की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रात को ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने चारों की तलाश शुरू की, तो घटना स्थल से लगभग 5 किलोमीटर आगे बकान नदी में महिला प्रीति यादव का शव बरामद हो गया। कुछ घंटे बाद, नदी के तट पर फंसी हुई कार भी मिल गई। हालांकि, रात भर चले अथक प्रयासों के बावजूद चंद्रशेखर यादव और उनके दोनों बच्चे नहीं मिल सके थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे, प्रशासन की पूरी टीम के सघन तलाशी अभियान के बाद, पहले चंद्रशेखर यादव और फिर उनके दोनों बच्चों के शव अलग-अलग स्थानों पर नदी के तट पर पाए गए। सुबह 12 बजे तक चारों शव बरामद कर लिए गए।

बच्चों की जिद बनी हादसे की वजह?

मृतक परिवार अनूपपुर में निवास करता था। बताया गया है कि यह परिवार रविवार को रियांश यादव की तबीयत बिगड़ने पर उसे शहडोल के अस्पताल ले गया था। वहां से लौटते समय बच्चों ने अमरकंटक जाने की जिद की, जिसके बाद परिवार शहडोल से सीधे अमरकंटक चला गया। अमरकंटक से अनूपपुर लौटते समय ही यह भीषण हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने रोका, लेकिन नहीं माने चंद्रशेखर

रविवार को हुई तेज वर्षा के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पानी का भराव था और पहाड़ों का पानी सड़क से होकर बह रहा था। स्थानीय लोगों ने सजहा वेयरहाउस के पास चंद्रशेखर यादव को आगे जाने से रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन वे नहीं माने। पानी के तेज बहाव की वजह से उनकी कार नाले के पास बंद हो गई और फिर देखते ही देखते बहकर नाले में जा गिरी।

शवों के साथ कार भी बरामद, जानें मृतक परिवार के बारे में

पुलिस ने शवों को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंद्रशेखर यादव शहडोल जिले के सोहागपुर कालरी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी प्रीति यादव जिला अस्पताल अनूपपुर में स्टाफ नर्स थीं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गुरु पूर्णिमा 2025: MP के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया गुरु का महत्व, 'किताबों वाली दीदी' और संतोष धनवारे जैसे शिक्षकों के नवाचार

1

0

10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, सिंगरौली की 'किताबों वाली दीदी' ऊषा दुबे और सीहोर के शिक्षक संतोष धनवारे जैसे मध्यप्रदेश के उन शिक्षकों के अभिनव प्रयासों को भी सराहा, जिन्होंने शिक्षा में मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

Loading...

Jul 09, 20256 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े ऐलान: लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को राशि, JNU में भी 'कुलगुरु', BRTS से घटे हादसे और ग्लोबल निवेश पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई को लाड़ली बहना राशि, अगस्त में ₹250 अतिरिक्त सहायता की घोषणा की। बताया कि BRTS हटाने से हादसों में 70% कमी आई और JNU ने भी MP के 'कुलगुरु' मॉडल को अपनाया। जानें ग्लोबल निवेश, गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख निर्णय।

Loading...

Jul 09, 20256 hours ago

डॉक्टर को बर्खास्त करने एबीव्हीपी ने किया प्रदर्शन

श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा में नर्सिंग छात्राओं ने ENT विभाग के डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। 80 छात्राओं ने लिखित शिकायत दी, जिसके बाद एबीवीपी ने डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जांच रिपोर्ट आने तक छात्राओं ने ड्यूटी से इंकार कर दिया है।

Loading...

Jul 09, 20257 hours ago

सहकारी बैंक ने खाद के नहीं दिए 10 करोड़

1

0

सहकारी बैंक ने खाद के नहीं दिए 10 करोड़

रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों में किसानों को खरीफ सीजन में खाद संकट का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी बैंक द्वारा मार्कफेड की 10 करोड़ रुपये की राशि नहीं लौटाए जाने से खाद वितरण पर असर पड़ा है। यूरिया और डीएपी की डिमांड भेजी गई है, लेकिन रैक लोडिंग में देरी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

Loading...

Jul 09, 20257 hours ago

टीकमगढ़ नरबलि केस का खुलासा: पुरानी रंजिश में हुई अखिलेश कुशवाहा की हत्या, आरोपी संतोष अहिरवार गिरफ्तार

टीकमगढ़ के विजयपुर गांव में गोंड बाबा के चबूतरे पर सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसे नरबलि माना जा रहा था, पर पुलिस जांच में पुरानी रंजिश सामने आई। जानें कैसे आरोपी संतोष अहिरवार ने अखिलेश कुशवाहा की हत्या की और क्यों।