हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

कॉमेडी और ह्यूमर से भरपूर दिखी कहानी
हिंदी-अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे। सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी। सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे।
बच्चों की अतरंगी मस्ती
दरअसल, बच्चों की अतरंगी मस्ती से भरपूर सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम का एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल नजर आता है, जो कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने स्कूल के बच्चों को भेजना चाहता है।
ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी
उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों को सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिगड़ेल बच्चों की हरकतों की वजह से उसे कैम्ब्रिज का सपना अधूरा लगने लगता है। इस बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी, बच्चों की मस्ती और मनोरंजन से भरपूर एक सीरीज की झलक देखने को मिलती है।

बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह