
नक्सली को खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम को रविवार सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के खूंखार कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया गया। मारे गए नक्सली कमांडर पर कुल 30 लाख (झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और एनआईए द्वारा 5 लाख) का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
लंका मैदान के पास टीम ने की नाकेबंदी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झारखंड के चतरा (थाना लवलंग, ग्राम लूटू) का निवासी बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर टेंगरा मोड़ के रास्ते रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। रामनगर के लंका मैदान के पास टीम ने नाकेबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।
फायरिंग कर भागने की कोशिश
खुद को घिरता देख बृजेश मोटरसाइकिल से कूद पड़ा और सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाते हुए भागने लगा। पुलिस और एटीएस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एनआईए को लंबे समय से थी तलाश
मारे गए नक्सली कमांडर बृजेश गंझू के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में दर्जनों संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह टीपीसी संगठन का सक्रिय कमांडर था और लंबे समय से देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों और एनआईए के निशाने पर था।
साथी हिरासत में, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बृजेश के साथ बाइक पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश में जुटी हैं कि 30 लाख का यह इनामी नक्सली वाराणसी में क्या करने आया था, उसके तार किन स्थानीय नेटवर्क से जुड़े थे और उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं।
यह भी पढ़िए...
झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार
छत्तीसगढ़: कांकेर में मुठभेड़, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह