
सर्विलांस वीडियो की जांच, एफबीआई को दी जा रही जानकारी

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के ओहायो राज्य से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्रेटर क्लीवलैंड के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम पर अज्ञात उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में मंदिर की खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूट गए तथा परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह घटना शुक्रवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि हमले के समय पुजारी और कई श्रद्धालुओं के अंदर मौजूद होने के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस वीडियो की समीक्षा की जा रही है। हिंदू संगठनों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की सिविल राइट्स यूनिट को भी दी जा रही है।
हिंदू हेरिटेज मंथ के दिन हुआ हमला
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और कोएलिशन आफ हिंदूज आफ नॉर्थ अमेरिका ने इस घटना की तीखी निंदा की है। एचएएफ ने चिंता जताते हुए कहा कि यह हमला महात्मा गांधी की जयंती और ओहायो में घोषित हिंदू हेरिटेज मंथ की शुरुआत वाले दिन ही अंजाम दिया गया। संगठनों ने इसे संभावित नफरती अपराध करार देते हुए प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत भरी बयानबाजी की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की अपील की है।
अमेरिका में लगातार निशाने पर आ रहे हिंदू मंदिर
अमेरिका में हिंदू पूजा स्थलों को निशाना बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में नफरत और तोड़फोड़ की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
दिसंबर 2023: कैलिफोर्निया के नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर नफरत भरे नारे लिखे गए।
सितंबर 2024: न्यूयॉर्क के मेलविले और कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित इअढर मंदिरों में तोड़फोड़ की गई।
मार्च 2025: कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित बीएपीएस मंदिर पर आपत्तिजनक संदेश लिखकर उसे बदरंग किया गया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं और वे लगातार इस संघर्ष को खत्म करने की बात उठाते रहे हैं।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह