जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। अफवाह फैलाने, भ्रामक जानकारी प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत करते हुए कहा कि जो लोग इस कानून के दायरे में नहीं आते, उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। हिंदुत्व के लिए काम करने वाले संगठनों का जिहादियों में डर खत्म हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और उज्जैन की गौरवशाली परंपरा को याद किया।
देशभर में यूजीसी को लेकर मचे बवाल के बीच आरएसएस ने हिंदी एकता पर जोर दिया है। हालांकि अभी तक संघ की ओर से भी यूजीसी कानून को लेकर कोई बयान नहीं आया। यह भी सत्य है कि उक्त कानून से जो वर्ग प्रभावित हो रहा है, उसी वर्ग सबसे अधिक आरएसएस से जुड़ा है।
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में बीएनपी 299 में 21 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। बांग्लादेश चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इस बार तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार होने वाले आम चुनाव से पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।
अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली भाजपा नेत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा-देश में कई तरह के जिहाद चल रहे हैं, जिनमें डॉक्टर जिहाद भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही नहीं।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं का मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।






















