कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर लोकसभा में 50 मिनट भाषण दिया। इस दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए।

राहुल गांधी ने एंटी-पेपर लीक बिल पर भाषण दिया
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं
पप्पू यादव ने पूछा-एनटीए के चेयरमैन क्यों नहीं हटाया
प्रियंका गांधी ने कहा- शिक्षा मंत्री पर मैंने सच कहा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर लोकसभा में 50 मिनट भाषण दिया। इस दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, पेपर लीक से जुड़े बिल पर आज लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। मंगलवार को बिल पर 9 घंटे बहस हुई थी। पहले दिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव बहस में शामिल हुए। बुधवार को राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा-तीन तरह के लोग होते हैं- विद्यार्थी, अंध भक्त और इडियट। जहां अंधभक्त को लगता है कि इडियट ही भगवान है। आप बताइए स्टूडेंट कौन है और इडियट कौन। राहुल गांधी के इडियट शब्द का इस्तेमाल करते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष के नेता गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। किरेन रिजिजू के बोलने पर राहुल गांधी ने कहा-अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ भाजपा बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा। मैं जब भी बोलता हूं, भाजपा की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है।
स्पीकर ने राहुल को 10 पर टोका
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 5 बार खड़े होकर राहुल को टोका और संसदीय रूल्स का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। स्पीकर ओम बिड़ला ने भी राहुल को 10 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के असंसदीय शब्द नहीं बोल सकते। स्पीकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया। राहुल ने कहा, देश का भविष्य सड़कों पर उतरा।
अमित शाह पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर सदन में बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा, गृह मंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के दावों को खारिज किया। इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा। सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी के समर्थन में अखिलेश यादव बोलने आए, लेकिन रिजिजू ने कहा, आप कार्रवाई की मांग कर सकते हैं, लेकिन किसी पर इस तरह आरोप नहीं लगा सकते। राहुल के बयान पर हंगामा बढ़ने से स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दी।
राहुल बोले- यंग जनरेशन ने मुझे मुझे नई दिशा दी
राहुल ने कहा, मैंने सोचा कि आने वाले जनरेशन पर मैं अपनी स्पीच कैसे शुरू करूं। फिर मुझे लगा कि मैंने जिन युवाओं से बात की, खासकर यंग लड़कियों से बात की, उनकी बातों ने मुझे नई दिशा दी। एक लड़की ने कहा- स्टूडेंट्स खुले दिमाग और दिल के है। स्टूडेंट्स को पता है कि जो यह दुनिया लगातार बदल रही है। उन्हें समझ आता है कि ज्ञान भी हर समय बदलता है। स्टूडेंट्स को पता कि उन्हें सारा सच नहीं पता।
लोकसभा में पेपर लीक बिल पर हंगामा: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के तीखे सवाल, 8 घंटे होगी चर्चा
नीट विवाद: संसद पहुंचे प्रधान, विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ‘परीक्षा संशोधन बिल’ लोकसभा में पेश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।