×

 डब्ल्यूपीएल... पहले मैच में हरमनप्रीत-मंधाना होंगी आमने-सामने

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को की।

By: Arvind Mishra

Nov 29, 202512:18 PM

view7

view0

 डब्ल्यूपीएल... पहले मैच में हरमनप्रीत-मंधाना होंगी आमने-सामने

पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन का पूरा शेड्यूल जारी
  • पहला मैच मुंबई इंडियंस व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को की। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में हुए महिला प्रीमियर लीग के मेगा आक्शन के दौरान लीग के चेयरमैन जयेश जॉर्ज ने टूर्नामेंट की तारीखें और स्थान की जानकारी दी थी। महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।

277 खिलाड़ियों में से सिर्फ 67 को टीम

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए आक्शन में 277 खिलाड़ी उपलब्ध थे, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से सिर्फ 67 खिलाड़ियों को ही टीमों ने खरीदा और इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी थीं। फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर 40.8 करोड़ रुपए खर्च किए। 

मैच नं.    तारीख        स्थान

1    9 जनवरी 2026    नवी मुंबई

2    10 जनवरी 2026    नवी मुंबई

3    11 जनवरी 2026    नवी मुंबई

4    12 जनवरी 2026    नवी मुंबई

5    13 जनवरी 2026    नवी मुंबई

6    14 जनवरी 2026    नवी मुंबई

7    15 जनवरी 2026    नवी मुंबई

8    16 जनवरी 2026    नवी मुंबई

9    17 जनवरी 2026    नवी मुंबई

10    17 जनवरी 2026    नवी मुंबई

11    18 जनवरी 2026    नवी मुंबई

12    19 जनवरी 2026    वडोदरा

13    20 जनवरी 2026    वडोदरा

14    22 जनवरी 2026    वडोदरा

15    24 जनवरी 2026    वडोदरा

16    26 जनवरी 2026    वडोदरा

17    27 जनवरी 2026    वडोदरा

18    29 जनवरी 2026    वडोदरा

19    30 जनवरी 2026    वडोदरा

20    1 फरवरी 2026    वडोदरा

21    3 फरवरी 2026    वडोदरा

22    5 फरवरी 2026    वडोदरा

COMMENTS (0)

RELATED POST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।

Loading...

Mar 31, 20261:10 PM

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM