अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल से अब नया गाना- घिस घिस घिस.. रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार कोलेब है, जो प्लेलिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

‘वेलकम टू द जंगल’ में लगा भोजपुरी तड़का
फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल से अब नया गाना- घिस घिस घिस.. रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार कोलेब है, जो प्लेलिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस गाने की सबसे खास बात है अक्षय कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की दमदार जोड़ी, जिनकी केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने में अलग ही आग लगा देती है।

देसी अवतार में नजर आएंगे अक्षय
भव्य सेट्स, रंग-बिरंगे विजुअल्स, फेस्टिव वाइब्स और वायरल होने वाले हुक स्टेप्स के साथ घिस घिस घिस को पूरी तरह मास आडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अक्षय कुमार इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने कूल डांस मूव्स के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय इस बार देसी और रस्टिक अवतार में पूरी तरह छा गए हैं।
दर्शकों की पसंद का रखा गया ख्याल
विक्रम मोंट्रोस द्वारा कंपोज किया गया घिस घिस घिस.. हाई एनर्जी, देसी स्वैग और फुल आॅन मस्ती से भरपूर एंटरटेनर है। विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक की दमदार आवाजों के साथ, अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए बोल इस गाने में वेलकम फ्रेंचाइजी की वही रंगीन, शोरगुल वाली और एंटरटेनिंग दुनिया को जिंदा करते हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया
गाने का हुक आइडिया इश्तेयाक मुस्ताक का है, जबकि इसका म्यूजिक प्रोडक्शन आकाश यादव और विक्रम मोंट्रोस ने किया है। जंगली म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत घिस घिस घिस.. अब सभी प्रमुख आडियो प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जबकि इसका फुल म्यूजिक वीडियो टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वेलकम टू द जंगल की कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अगले महीने फिल्म होगी रिलीज
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल को एए नाडियाडवाला, केप आॅफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़िए...
भूत बंगला रिलीज डेट: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म को मिला UA सर्टिफिकेट

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।
अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और आमिर खान ने आरोपों पर क्या सफाई दी।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह