संयुक्त राष्ट्र बड़े वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिससे 60 से अधिक कार्यालयों में 20% कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी है। जानें क्यों सदस्य देशों के बकाया भुगतान न करने से बजट में 3.72 अरब डॉलर की कटौती हो रही है और अमेरिका की भूमिका।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र इन दिनों बड़े वित्तीय संकट से जूझ रहा है। सदस्य देशों की ओर से समय से बकाया भुगतान न किए जाने से संयुक्त राष्ट्र में बजट की कमी होने लगी है। इसके चलते संयुक्त राष्ट्र के अफसरों ने अपने 60 से अधिक कार्यालयों, एजेंसियों और परिचालनों को कर्मचारियों में से 20 फीसदी की छंटनी करने के लिए कहा है। सभी को जून के मध्य तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि इस कटौती से नियमित बजट के अंतर्गत आने वाले लगभग 14,000 पद समेत लगभग 2,800 अन्य पद प्रभावित होंगे। इनमें संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक और मानवीय कार्यालयों के कर्मचारी और शरणार्थियों की मदद करने वाली, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाली और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यावरण और शहरों से निपटने वाली एजेंसियां शामिल हैं। इसके अजावा फलस्तीनी शरणार्थियों का समर्थन करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए भी इस सूची में है। दुजारिक ने कहा कि इन्हें प्रस्तावित 2026 बजट में शामिल किया जाएगा, जिसे दिसंबर में महासभा द्वारा अपनाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र नियंत्रक चंद्रमौली रामनाथन ने प्रभावित एजेंसियों को भेजे पत्र में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के 3.72 अरब डॉलर के मौजूदा बजट में 15 से 20 प्रतिशत की कटौती की जानी है। कर्मचारियों की कटौती महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा शुरू की गई संयुक्त राष्ट्र 80 सुधार पहल का हिस्सा है। नियंत्रक ने अपने पत्र में एजेंसियों के प्रमुखों को सलाह दी है कि किन पदों में कटौती की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों का मूल्यांकन दक्षता के आधार पर करें, प्रभाव के आधार पर प्राथमिकता तय करें; एकीकरण या उन्मूलन के लिए अनावश्यक, अतिव्यापी या गैर-महत्वपूर्ण कार्यों या भूमिकाओं को लक्षित करें। प्रस्तावित कटौतियों को 13 जून तक नियंत्रक को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने का कहना है कि पिछले सात वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के संसाधनों में कमी आई है। क्योंकि सभी सदस्य देश अपने वार्षिक बकाया का भुगतान नहीं करते हैं और कई समय पर भुगतान नहीं करते हैं। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से 152 ने अपना पूरा बकाया चुकाया। इसमें चीन भी शामिल था। लेकिन 41 देशों ने ऐसा नहीं किया, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल था। इस बार अमेरिका से नियमित बजट का 22% भुगतान करने की उम्मीद है। जबकि चीन ने हाल ही में अपना हिस्सा बढ़ाकर 20% कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार फरवरी के एक कार्यकारी आदेश में संयुक्त राष्ट्र सहित सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अमेरिका की भागीदारी और फंडिंग की 180 दिनों के भीतर समीक्षा करने का आदेश दिया है। इसके बाद से संयुक्त राष्ट्र में कटौती शुरू हुई है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख कटौती को इससे जोड़ने से इनकार कर रहे हैं। डब्ल्यूएफपी ने अपने कर्मचारियों में 30% तक की कटौती करने, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने लागत में 30% की कमी लाने के लिए अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों का आकार छोटा करने और वरिष्ठ स्तर के पदों में 50% की कटौती करने की तैयारी की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी डउऌअ सहित अन्य एजेंसियों ने भी कटौती की घोषणा की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ 11 शांति अभियान चलाता है। इनकी एक अलग बजट से फंडिंग की जाती है। जबकि यूएन की कई दूर-दराज की एजेंसियों और कार्यों को पूरी तरह से स्वैच्छिक योगदान से फंड दिया जाता है, जिसमें रोम स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम भी शामिल है, जिसे हऋढ के रूप में जाना जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।