प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

योग दिवस पर पीएम ने बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें
कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया
योग सक्रिय वृद्धावस्था-बेहतर जीवन स्तर के लिए अनिवार्य
देशवासियों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने करीब 15 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना और 50 साल की उम्र में 30 की उम्र से ज्यादा ऊर्जावान होना चाहिए। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानव आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने लोगों से योग को केवल किसी खास दिन तक सीमित न रखने और इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बढ़ती उम्र में फिट और ऊजार्वान बने रहने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
योग आज दुनिया का सामुदायिक उत्सव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में पहचाना जाता है। योग लोगों, देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है। योग आज दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।
बढ़ती उम्र में फिट रहने के सुझाव दिए
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हेल्दी एजिंग के लिए योग है। इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्र बढ़ने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि इंसान की क्षमता कम हो जाए। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से अधिक लचीले हों और 50 साल की उम्र में 30 साल की उम्र से ज्यादा ऊर्जावान हों।
योग से शरीर और मन को फायदे
प्रधानमंत्री ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग तनाव को कम करता है और कई बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार साबित होता है। योग हमें अपने शरीर और मन को समझने की सीख देता है। योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को जीवनभर सीखने वाला बनाता है, क्योंकि इससे इंसान अपने शरीर और मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझ पाता है।

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह