आज 28 जुलाई 2025, सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, धन लाभ के योग और आज के विशेष उपाय। सावन के तीसरे सोमवार का भी विशेष प्रभाव।

आज 28 जुलाई 2025, सोमवार का दिन है। यह श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और सावन का तीसरा सोमवार भी है, जो भगवान शिव और गणेश जी की पूजा के लिए विशेष फलदायी है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि रवि योग और गजकेसरी योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:

आज आपके लिए उम्मीदों भरा दिन रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपको लाभ मिल सकता है। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी और मन की मुराद पूरी हो सकती है। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों का सहयोग मिलेगा। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं और पंचाक्षर मंत्र का जप करें।

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है और प्रोजेक्ट धीरे-धीरे सफल होंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको कामयाबी मिलेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। निजी जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। व्यापार में भी कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। रिश्तों में संवाद बनाए रखें। उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
आज आपके व्यवसाय में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद दिन है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभ दिलाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और आर्थिक मदद भी मिलेगी। कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन से 'ॐ' की आकृति बनाएं और जलाभिषेक करें।

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोने-चाँदी के व्यापारियों को बढ़िया लाभ होगा। घर में सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी और आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। काम के मामले में कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांग सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी और आत्मबल मजबूत रहेगा। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको अचानक से किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। ऑफिस में नए टास्क मिलेंगे और सीनियर्स आपसे बेस्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। बैंकर, आईटी प्रोफेशनल, लीगल पर्सन, शेफ, आर्किटेक्ट, मैन्युफैक्चर्स, केमिस्ट और मीडिया कर्मियों के लिए आज टाइट शेड्यूल रहेगा। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करना अनिवार्य है। सेहत अच्छी रहने वाली है, लेकिन बड़े-बुजुर्गों को छाती से जुड़ा इन्फेक्शन हो सकता है। उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज आपके लिए व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे और किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संपर्क हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के प्रति सावधान रहें, खासकर डायबिटिक लोग। उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती का विधिपूर्वक पूजन करें।

आज आपके कार्य विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। नए स्रोत निर्मित होंगे और लंबित धन प्राप्त होगा। पेशेवरता बनी रहेगी और कारोबार पर फोकस रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। आप अपने लक्ष्य को गति देंगे। उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें।

आज आपको धैर्य बनाए रखने की ज़रूरत है। कुछ अनपेक्षित परिस्थितियाँ सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने में आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहेगा। आप पुरानी योजनाओं को ही बेहतर तरीके से लागू करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। परिवार में पुरानी बातों पर विचार-विमर्श हो सकता है। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। उपाय: जरूरतमंदों को चावल या दूध से जुड़ी वस्तुओं का दान करें।

आज आपके लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। व्यापार के मामले में आपको धन लाभ के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
यह सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार प्रभावों में भिन्नता हो सकती है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह