मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। जानें उनकी तूफानी पारी और लगातार 8 छक्कों की उपलब्धि।

स्पोर्ट्स डेस्क.सूरत. स्टार समाचार वेब
मेघालय के क्रिकेटर आकाश कुमार चौधरी ने रणजी ट्रॉफी प्लेट-ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सूरत के पिठवाला स्टेडियम में हुए इस मैच में, आकाश ने मात्र 11 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
आकाश की इस तूफानी पारी की बदौलत मेघालय ने अपनी पहली पारी 628/6 के विशाल स्कोर पर घोषित की। उन्होंने अपनी 14 गेंदों की नाबाद पारी में 50 रन बनाए, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
रिकॉर्ड तोड़ दिया: आकाश ने वेन व्हाइट का 2012 में बनाया गया 12 गेंदों पर अर्धशतक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
लगातार आठ छक्के: आकाश कुमार चौधरी पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में लगातार आठ गेंदों पर छक्के लगाए। उन्होंने 126वें ओवर में लिमर डाबी की सभी 6 गेंदों पर छक्के जड़े, और इसके बाद अगली दो गेंदों को भी बाउंड्री के पार भेजा।
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए हैं। इससे पहले, यह कारनामा 1984-85 में रवि शास्त्री ने तिलक राज के खिलाफ किया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में, यह कुल मिलाकर तीसरा मौका है जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़े हैं।
| गेंदें | खिलाड़ी | टीमें | स्थान, वर्ष |
| 11 | आकाश कुमार चौधरी | मेघालय vs अरुणाचल प्रदेश | सूरत, 2025 |
| 12 | वेन व्हाइट | लीसेस्टरशायर vs एसेक्स | लीसेस्टर, 2012 |
| 13 | वैन वुरेन | ईस्टर्न प्रोविंस B vs ग्रिक्वालैंड वेस्ट | क्रैडॉक, 1984/85 |
| 14 | नेड एकर्सली | लीसेस्टरशायर vs एसेक्स | लीसेस्टर, 2012 |
| 15 | खालिद महमूद | गुजरांवाला vs सरगोधा | गुजरांवाला, 2000/01 |
| 15 | बंदीप सिंह | जम्मू एवं कश्मीर vs त्रिपुरा | अगरतला, 2015/16 |
मेघालय के लिए पहली पारी में अर्पित भटेवरा ने सबसे ज्यादा 273 गेंदों पर 207 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. राहुल दलाल और कप्तान किशन लिंगदोह ने भी शतकीय योगदान दिया. राहुल ने 12 चौके और 9 छक्के की सहायता से 102 बॉल पर 144 रन बनाए. वहीं लिंगदोह ने 187 बॉल पर 119 रन बनाए. लिंगदोह की इनिंग्स में 14 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अरुणाचल के लिए टीएनआर मोहित ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
आकाश कुमार चौधरी ने अब तक 31 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट-ए और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं. दाएं हाथ के ऑलराउंडर आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 553 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 विकेट भी झटके हैं.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट जापान एशियन गेम्स 2026 की रेस से बाहर हो गई हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी गोयत ने विनेश को 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।
IPL 2026 RCB vs GT Final: आईपीएल 19 के फाइनल में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच की टाइमिंग, क्लोजिंग सेरेमनी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
BCCI Action on Smart Glasses: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के स्मार्ट चश्मा (Smart Sunglasses) पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भारतीय टी-20 आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने से केवल तीन रन से चूके।
भारत को पहला शूटिंग स्वर्ण पदक दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में रणधीर सिंह ने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
IPL 2026 Playoff से पहले जानें आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैचों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों के बारे में। शुभमन गिल और सहवाग का जलवा।
भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में कुल 6 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस दौरान टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जबकि आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। जानिए पूरा शेड्यूल।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी दी। कोर्ट ने WFI की चयन नीति को 'बहिष्करणकारी' बताते हुए फटकार लगाई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने WFI को फटकार लगाते हुए कहा कि मातृत्व को खिलाड़ी के नुकसान की वजह नहीं बनाया जा सकता।