तमिलनाडु में अभिनेता विजय का मुख्यमंत्री बनना तय। TVK को कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) का समर्थन मिलने से बहुमत का आंकड़ा 118 पार। जानें ताजा राजनीतिक हालात।

तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी होना तय
बहुमत का जादुई आंकड़ा जुटाया विजय ने
चैन्नई । स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहाँ अभिनेता से राजनेता बने विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस के बाद अब तीन अन्य छोटी पार्टियों—VCK, CPI और CPI(M)—का भी समर्थन मिलने के संकेत हैं।
विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही विजय को अपना समर्थन दे चुके हैं। अब यदि VCK, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक भी साथ आते हैं, तो TVK के पास कुल 119 विधायकों का समर्थन हो जाएगा, जो बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है।
TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को हुई मुलाकातों में राज्यपाल ने स्पष्ट कर दिया था कि वे 118 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ ही आएं। इस बीच, TVK ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करती हैं, तो उनके सभी विधायक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
शुक्रवार सुबह विजय के समर्थकों ने चेन्नई स्थित गवर्नर हाउस (लोकभवन) के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर, कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद DMK ने लोकसभा में अपने सांसदों की बैठने की व्यवस्था बदलने की मांग की है, क्योंकि अब वे सदन में कांग्रेस के साथ बैठना उचित नहीं समझते।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।