अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, AAIB की अंतिम रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगा पेश। जानें पूरी खबर।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे से जुड़े मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को एक अहम जानकारी दी है। अदालत को बताया गया है कि इस दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट का मसौदा अक्तूबर के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह दुर्घटना पिछले साल जून महीने में घटी थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को जानकारी दी कि याचिकाकर्ताओं में से एक द्वारा दायर आवेदन के अनुसार अब तक चार सिमुलेशन परीक्षण किए जा चुके हैं। विधि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच की अंतिम मसौदा रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश की जाएगी। इसके अलावा, पीठ ने इस बात पर भी गौर किया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स अपनी जानकारी एएआईबी (AAIB) को सौंप सकता है, जिसे जांच के दौरान जरूरी पाए जाने पर शामिल किया जाएगा।
सुनवाई के दौरान एएआईबी (Aircraft Accident Investigation Bureau) का पक्ष रखते हुए यह बताया गया कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए हादसे से संबंधित कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग और हवाई छवि रिकॉर्डिंग को किसी भी बाहरी समिति या जनता के सामने उजागर करने पर "पूर्ण वैधानिक प्रतिबंध" है। नियमों के अनुसार, विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2025 के प्रावधानों के तहत ऐसी संवेदनशील सामग्री को साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
यह पूरा मामला एक गैर सरकारी संगठन (NGO), एक कानून के छात्र और दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट के पिता द्वारा दायर याचिकाओं से जुड़ा है, जिसमें विमान हादसे की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 13 अक्तूबर की तारीख तय की है।
जाने क्या था मामला
गौरतलब है कि एयर इंडिया की बोइंग 787-8 फ्लाइट (AI171) लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, जिसके पायलट-इन-कमांड कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट कैप्टन क्लाइव कुंदर थे। गुजरात के अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह भयानक हादसा हुआ था, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई अन्य लोगों की जान चली गई थी।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह