अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को आखिरकार स्थायी नेतृत्व मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को संस्थान का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।

एम्स को लेकर केन्द्र का बड़ा कदम
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तय किया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डॉ. नरेंद्र कोटवाल को एम्स भोपाल का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस नियुक्ति से संस्थान के कामकाज में और अधिक तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल की यह नियुक्ति अनुबंध (Contract) के आधार पर की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा और यह तीन साल की अवधि के लिए मान्य होगा। इसके अलावा, आयु सीमा को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि वे 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें प्रशासनिक और वेतनमान नियमों के तहत लेवल-15 के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नरेंद्र कोटवाल के पास चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का भी बेहतरीन और लंबा अनुभव रहा है। वे प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे के डायरेक्टर एवं कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एम्स भोपाल की कमान संभालने से ठीक पहले वे पंचकूला स्थित पारस हेल्थ में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सा संस्थानों के संचालन और प्रशासनिक प्रबंधन का उनका यह व्यापक अनुभव एम्स भोपाल के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में बेहद मददगार साबित होगा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एम्स भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद नियमित रूप से भरा नहीं जा सका था और संस्थान का कामकाज अतिरिक्त प्रभार के जरिए चलाया जा रहा था। वर्तमान में एम्स दरभंगा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माधवानंद के पास ही एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार था। अब लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल के कार्यभार संभालने के बाद यह अतिरिक्त व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और संस्थान को एक समर्पित तथा नियमित प्रशासनिक प्रमुख मिल जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।