इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने चार्जशीट तक गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए मीडिया बयानबाजी पर प्रतिबंध लगाया है।

इलाहाबाद। स्टार समाचार वेब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने दोपहर करीब 3:45 बजे यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर देती, तब तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। इससे पहले कोर्ट ने 27 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
जमानत मंजूर करने के साथ ही हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों पर कुछ कड़ी शर्तें भी लागू की हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि इस विवाद से जुड़े दोनों पक्ष (शंकराचार्य और शिकायतकर्ता आशुतोष) मीडिया में किसी भी तरह की बयानबाजी या इंटरव्यू नहीं देंगे। सुनवाई के दौरान जब शंकराचार्य के वकीलों ने यात्राओं और बच्चों के संदर्भ में बयानबाजी का मुद्दा उठाया, तो कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर विपक्षी पक्ष जमानत रद्द (Cancellation) करने की अर्जी देने के लिए स्वतंत्र होगा।
यह कानूनी विवाद तब शुरू हुआ जब तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर बटुकों के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। 8 फरवरी को जिला कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद, पोक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर झूंसी पुलिस ने 21 फरवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए शंकराचार्य ने 24 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगाई थी।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान शंकराचार्य का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल और शिकायतकर्ता की ओर से वकील रीना सिंह पेश हुईं। गौरतलब है कि 27 फरवरी को कोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए शंकराचार्य को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। राहत मिलने के बाद शंकराचार्य ने बटुकों की पूजा की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।