सतना-मैहर मार्ग पर भारी वाहनों के भीषण जाम में एंबुलेंस फंसने से एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिल सका। इलाज में देरी के कारण गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
क्षेत्र में भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। लगातार चल रहे ट्रकों के कारण लगा भीषण जाम एंबुलेंस के रास्ते में दीवार बनकर खड़ा हो गया। इलाज में हुई देरी के चलते प्रसूता के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीण शुक्रवार सुबह सड़कों पर उतर आए और करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया।
जाम में तड़पती रही एंबुलेंस
भदनपुर गांव की 29 वर्षीय तुलसा कोल को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही वाहन सरलानगर क्षेत्र में पहुंचा, भारी वाहनों की लंबी कतार में फंस गया। लगभग एक घंटे तक एंबुलेंस जाम से बाहर नहीं निकल सकी। इस दौरान प्रसूता दर्द से कराहती रही लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल पाया।काफी प्रयासों के बाद जब उन्हें मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तब डॉक्टरों ने हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए तुरंत सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, मरीज अस्पताल रात 10:25 बजे पहुंची थी और उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। सतना पहुंचने के बाद मृत बच्चे का जन्म कराया गया। महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नवजात की मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। चक्काजाम करीब एक घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होती, तो एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच सकती थी और शायद मासूम की जान बच जाती।
अधिकारियों का हस्तक्षेप
चक्काजाम की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि भारी वाहनों की आवागमन व्यवस्था को सुधारा जाएगा तथा जाम की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और यातायात बहाल हो सका। परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।