भारतीय रेलवे अब अमृत भारत एक्सप्रेस में वंदे भारत की तरह भोजन बुकिंग की सुविधा दे रहा है। जानें खाने की कीमत, ट्रायल रूट और 18 जनवरी से शुरू होने वाली 9 नई ट्रेनों की जानकारी।

अमृत भारत एक्सप्रेस में खाने की सुविधा.
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
लंबी दूरी का सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक शानदार सौगात लेकर आया है। अब अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) में सफर करने वाले यात्रियों को अपने साथ भारी-भरकम खाने का डिब्बा ले जाने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने निर्णय लिया है कि वंदे भारत की तर्ज पर अब अमृत भारत ट्रेनों में भी टिकट बुकिंग के दौरान ही भोजन प्री-बुक करने की सुविधा दी जाएगी।
आईआरसीटीसी (IRCTC) के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनों में मिलने वाले भोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कीमत होगी। यह खाना वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले काफी सस्ता होगा, लेकिन इसकी गुणवत्ता (Quality) के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को कम बजट में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें...
इस नई सुविधा का ट्रायल सबसे पहले ट्रेन नंबर 19623 और 19624 (मदार जंक्शन से दरभंगा अमृत भारत) में शुरू किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद इसे देश भर में चल रही अन्य सभी अमृत भारत ट्रेनों में भी लागू कर दिया जाएगा। IRCTC इसके लिए व्यापक लॉजिस्टिक्स योजना बना रहा है ताकि यात्रियों को उनके तय स्टेशन और समय पर गर्म खाना मिल सके।
वर्तमान में देश में लगभग 30 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो अपनी आधुनिक सुविधाओं जैसे फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल होल्डर और फास्ट चार्जिंग के लिए लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में 18 जनवरी से नौ नई अमृत भारत ट्रेनें विभिन्न रूटों पर शुरू होने जा रही हैं। ये ट्रेनें गुवाहाटी से रोहतक, डिब्रूगढ़ से लखनऊ, और कोलकाता से आनंद विहार जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।