जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपना गोल्ड मेडल बचाने उतरेगा। जानिए पूरा शेड्यूल, ग्रुप और मैच की तारीखें।

जापान की मेजबानी में इस साल सितंबर महीने में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए क्रिकेट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इन मुकाबलों को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने साल 2023 के हांगझोउ एशियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दोनों स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए थे। इस बार भारतीय टीमें अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पुरुष वर्ग के इस महामुकाबले में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए टीमों को दो चरणों में बांटा गया है..
डायरेक्ट नॉकआउट एंट्री: एशिया की शीर्ष रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों को सीधे नॉकआउट चरण (क्वाटर-फाइनल/सेमीफाइनल) में प्रवेश मिला है।
पहला राउंड (ग्रुप चरण): अन्य छह टीमें—अफगानिस्तान, हांगकांग, मेजबान जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान—शुरुआती दौर में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।
ग्रुप विभाजन:
ग्रुप ए: अफगानिस्तान, जापान और नेपाल
ग्रुप बी: हांगकांग, मलेशिया और ओमान
मैच का कार्यक्रम: पुरुषों के मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। शुरुआती ग्रुप राउंड से हर ग्रुप की टॉप दो टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी और डायरेक्ट क्वालिफायर टीमों से भिड़ेंगी।
महिला वर्ग के टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। महिलाओं का यह रोमांचक टूर्नामेंट सीधे नॉकआउट यानी क्वार्टरमार्क मुकाबलों से शुरू होगा:
भारत बनाम जापान
बांग्लादेश बनाम चीन
श्रीलंका बनाम मलेशिया
पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
महिलाओं के सभी मुकाबले 17 से 22 सितंबर के बीच खेले जाएंगे, जिसमें हर मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।
साल 2023 के एशियाड में भारतीय क्रिकेट टीमों का प्रदर्शन स्वर्णिम रहा था:
पुरुष टीम: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। हालांकि, बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय पुरुष टीम को विजेता घोषित किया गया और गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
महिला टीम: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इतिहास के ये सभी मुकाबले जापान के नागोया शहर में खेले जाएंगे। सभी मैच टी20 फॉर्मेट के तहत होंगे, जिससे दर्शकों को छोटे फॉर्मेट का हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच देखने को मिलेगा।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह