Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ा दिया है। भारत ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, जिसमें 15 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने कुश्ती के फाइनल मुकाबले में अविश्नीय वापसी करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। ताजिकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सुजीत 6-9 से पीछे चल रहे थे, लेकिन आखिरी डेढ़ मिनट में उन्होंने शानदार दांवपेंच दिखाते हुए स्कोर 10-9 कर दिया और बाजी पलट दी। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है।
बॉक्सिंग रिंग में भारतीय मुक्केबाजों ने आज अद्भुत सफलता हासिल की है:
अंकुश पंघाल का गोल्ड: पुरुष 80 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में अंकुश ने दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
परवीन हुड्डा की रोमांचक जीत: महिला वर्ग के कड़े मुकाबले में परवीन ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले आज लवलीना बोरगोहेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
सेपकटकरा के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम को जापान के खिलाफ 15-12, 15-13 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने सेपकटकरा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह