एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

जापान के निशिन में खेले गए एशियन गेम्स के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने फाइनल में अपनी पक्की जगह बना ली है, जहां आगामी शनिवार को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) के लिए उसका मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इतिहास में यह पहला मौका है जब एशियन गेम्स के किसी क्रिकेट मुकाबले में ये दोनों दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी।
मैच की शुरुआत में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में वापसी करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पारी की आक्रामक शुरुआत की। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन परिचय देते हुए नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 38 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और सहान अराचिगे ने किफायती गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोर को 160 के पार पहुंचाने में सफलता हासिल की।
जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी श्रीलंकाई टीम मात्र 9.5 ओवरों में सिर्फ 45 रन पर ही ढेर हो गई। आलम यह रहा कि श्रीलंका के 6 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके और दहाई का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज नुवानिडु फर्नांडो (15 रन) रहे। भारत की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्षेत्ररक्षण के दौरान श्रीलंकाई टीम के 3 बल्लेबाज रन आउट का शिकार बने। इस प्रकार भारत ने टी-20 क्रिकेट इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें...
Asian Games 2026: भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में बनाई जगह

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।