आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 (Aichi-Nagoya Asian Games 2026) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा जमा लिया है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। भारतीय महिलाओं के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में जश्न का माहौल है। इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जो एशियन गेम्स के इतिहास में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 45 गेंदों पर 79 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनके अलावा युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 29 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों की शानदार पारी खेली। पारी के अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने महफिल लूट ली और सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन (6 चौके, 3 छक्के) कूट डाले। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 19 रनों का योगदान दिया।
217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते चले गए। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को दबाव में ला दिया और टीम लक्ष्य से कोसों दूर रह गई। श्रीलंका के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका कोई सानी नहीं है।
एशियन गेम्स 2026 के इस संस्करण में भारतीय महिला टीम का सफर बेहद शानदार रहा। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से पराजित किया था, इसके बाद सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। अंततः फाइनल में श्रीलंका को पटखनी देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह