जानें पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु चुनाव के लेटेस्ट अपडेट्स। ममता बनर्जी की मालदा रैली, राहुल गांधी के तीखे बयान और चुनाव आयोग की 'होम वोटिंग' सुविधा की पूरी जानकारी।

कोलकाता/तिरुवनंतपुरम:
देश के पांच राज्यों में चुनावी पारा अपने चरम पर है। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल और तमिलनाडु तक, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और चुनाव आयोग की सक्रियता ने माहौल को गरमा दिया है। एक ओर जहाँ ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है, वहीं केरल में राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वामपंथी सरकार और भाजपा के बीच 'सांठगांठ' का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा के मोथाबाड़ी में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआईए (NIA) असली अपराधियों को पकड़ने के बजाय स्थानीय निर्दोष युवाओं को परेशान कर रही है। मालदा की रैली में उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। इस बीच, बहरामपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के साथ चुनाव प्रचार के दौरान धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। कांग्रेस का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्षद की मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया।
केरल के एर्नाकुलम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भावुक कार्ड खेलते हुए कहा कि उन पर 36 केस दर्ज हैं, उनका घर छीना गया और सदस्यता रद्द की गई, फिर भी वे झुकेंगे नहीं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ईडी और सीबीआई उनसे पूछताछ क्यों नहीं कर रही? राहुल ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वजह से वामपंथी नेताओं ने भाजपा से समझौता कर लिया है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने पलक्कड़ में 100 वर्षीय महिला कुंचम्मा द्वारा घर से मतदान (Home Voting) करने की प्रेरक तस्वीर साझा की, जो लोकतांत्रिक भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है।
तमिलनाडु के लालगुडी में फ्लाइंग स्क्वॉड ने टीवीके (TVK) उम्मीदवार के रिश्तेदार के घर से 50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रजनीकांत के गानों के जरिए अपना घोषणापत्र जनता को समझाया। टीवीके प्रमुख विजय के नामांकन में विसंगतियों को लेकर भी विवाद बढ़ गया है। उधर, असम के लखीमपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल पहले राज्य में बेटियां और जमीन सुरक्षित नहीं थीं, जिसे भाजपा सरकार ने अब आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाया है।
चुनाव आयोग ने युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए केरल में अनोखी पहल की है। 9 अप्रैल को मतदान करने वाले 18-30 साल के युवाओं को पोलिंग स्टेशन के 2 किमी के दायरे में फ्री राइड मिलेगी और पहली बार वोट देने वालों को हलवे का पैकेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।