अयोध्या धाम से मुंबई तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28 अप्रैल से शुरू होगी। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव के साथ यह ट्रेन सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प बनेगी यात्रियों के लिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब रामनगरी अयोध्या से मायानगरी मुंबई तक का सफर आसान होने वाला है। सतना रेलखंड से गुजरने वाली यह ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। इस ट्रेन के चलने से एक बार फिर यात्रियों को कम किराए में वंदे भारत जैसी ट्रेन से सफर करने मौका मिलेगा। बताया गया कि अयोध्या धाम जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जनरल व स्लीपर बोगी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसका शुभारंभ 28 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। सप्ताह में एक दिन इसका संचालन निर्धारित किया गया है। हालांकि अभी दिन सुनिश्चित नहीं किया गया है कि गाड़ी का नियमित परिचालन कब से शुरू होगा।
पहले फे रे में चलेगी इनॉगरल स्पेशल
पहले फेरे में 02212 अयोध्या धाम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत इनॉगरल स्पेशल ट्रेन चलेगी। 28 अप्रैल को 02212 अमृत भारत इनॉगरल स्पेशल अयोध्या धाम से शाम 4.45 पर चलेगी जो सतना रात 1.30 पर आएगी और अगले दिन एलटीटी रात 8.30 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच होंगे। बताया गया कि नियमित रूप से यह ट्रेन 22111/12 नंबर से चलेगी।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे शामिल हैं।
यह है ट्रेन की खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस एक एलएचबी पुश-पुल ट्रेन है जिसमें दोनों छोर पर इंजन होते हैं, जो झटका-मुक्त यात्रा और बेहतर त्वरण प्रदान करते हैं। इसमें आधुनिक स्लीपर और जनरल डिब्बे जिसमें सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लाइट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।