बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

बांग्लादेश में इन दिनों धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तरी गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण पर कट्टरपंथी इस्लामी समूहों द्वारा दी गई धमकियों के बाद काम रोक दिया गया है। इस घटना से नाराज हिंदू समुदाय ने पूरे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
पलाशबाड़ी में श्री श्री राधा गोविंदा मंदिर कॉम्प्लेक्स के तहत इस मूर्ति का निर्माण किया जा रहा था, जिसका करीब 80% काम पूरा हो चुका है। कट्टरपंथी मौलानाओं द्वारा मूर्ति को बुलडोज़र से गिराने की धमकी के बाद मंदिर कमेटी ने शांति बनाए रखने के लिए निर्माण कार्य रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाल ही में गैबांधा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान इस्लामी भीड़ ने भगवान राम की मूर्ति का अपमान किया, जिस पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
शुक्रवार को ढाका के शाहबाग चौराहे पर हजारों की संख्या में हिंदू एकत्र हुए और नेशनल प्रेस क्लब तक मशाल जुलूस निकाला। हिंदू महाजोत ने इस विरोध का नेतृत्व किया और प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मूर्ति निर्माण का कार्य फिर से शुरू नहीं किया गया, तो वे बांग्लादेश के सभी 64 जिलों में राम मंदिर का निर्माण करेंगे।
बांग्लादेश में हिंदू आबादी लगभग 8% है। इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच सांप्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो वहां के अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को दर्शाती हैं। हालांकि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सभी धर्मों के समान अधिकारों की बात कही है, लेकिन धरातल पर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। फिलहाल, हिंदू संगठन शनिवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं और देश भर में आंदोलन जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान में अमेरिका स्थिति को बनाए रखेगा। हालांकि, किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है।
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग ने पत्नी के साथ बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। यह विवाद चीनी जासूस से उनके संबंधों के आरोपों और कंपनी की स्वतंत्र जांच के बीच सामने आया है। पढ़ें पूरी और विस्तार से खबर।
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।