सतना के बारापत्थर हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथियार और बाइक बरामद हुईं, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक माह पहले घर में घुसकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर और मृतक के बेटे को गोली मारकर घायल करने की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। तीनों आरोपिायों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी पर था इनाम
बारापत्थर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीआईजी रीवा रेंज के द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि गुरूवार को आरोपी आलोक सोनी पिता स्व. मूलचंद सोनी निवासी रामणा टोला नागौद, संजय साकेत पिता पुरुषोत्तम साकेत निवासी सिधौली थाना रामपुर बाघेलान और प्रेम पुरवार पिता बसंत पुरवार निवासी धर्मशाला के पास नागौद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आलोक के कब्जे से पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व बाइक क्र. एमपी 19एमआर/1784 एवं आरोपी संजय साकेत के कब्जे से बाइक क्र. एमपी 19जेडई/7899 को जब्त किया गया है। कार्रवाई में एसआई रंगदेव सिंह, एएसआई अजीत वर्मा, मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक बाजिद खान, संजय मिश्रा, मनोज गुप्ता, आरक्षक किशन सिंह, अजय विश्वकर्मा, सचिन दास, सैनिक अतेन्द्र के अलावा साइबर सेल प्रभारी अजीत सिह व एएसआई दीपेश पटेल ने अहम भूमिका निभाई।
घर में घुसकर की थी फायरिंग
पांच मार्च की रात नागौद थानान्तर्गत बारापत्थर निवासी बबलू यादव अपने घर पर था। रात के समय बाइक से चंदन यादव अपने साथियों के साथ आया। रात 9.30 बजे के करीब चंदन अपने एक साथी के साथ घर के अंदर घुस आया जबकि उसके अन्य साथी घर के बाहर मौजूद रहे। घर में घुसा चंदन अपने साथी आलोक के साथ छत पर गया। छत पर सो रहे बबलू यादव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पांच से ज्यादा गोली लगने से बबलू यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बबलू को मौत के घाट उतारने के बाद चंदन, आलोक घर से बाहर आए। बाइक से जाते समय चंदन और आलोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान में बैठे मृतक बबलू यादव के बेटे राणा यादव के ऊपर फायरिंग की। हमले में दुकान में बैठे राणा यादव के पैर में गोली लगी। इस मामले में मृतक के भतीजी की शिकायत पर पुलिस ने चंदन यादव व अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण् दर्ज किया।
सीसीटीवी वीडियो में दिखे थे बदमाश
बारापत्थर हत्याकांड के कुछ दिन बाद वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था जिसमे साफ दिख रहा था कि चंदन दो साथियों के साथ चेहरा बांधकर बाइक से आता है। चंदन और उसके एक साथी बबलू यादव के घर में घुसते हैं जबकि एक युवक बाइक लेकर घर के बाहर निगरानी करते दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज और मृतक के परिजनों के आधार पर पुलिस ने चंदन और आलोक सोनी को नामजद किया। जांच में आए साक्ष्य के आधार पर संजय साकेत को हत्या का आरोपी बनाया गया, इसी तरह हत्या के आरोपियो की मदद करने वाले प्रेम पुरवार को चिन्हित किया गया।
मुख्य आरोपी चंदन की तलाश जारी
चंदन यादव निवासी बारापत्थर थाना नागौद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। हत्या के प्रकरण में अदालत से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। 15 दिन की पैरोल मिलने पर जेल से बाहर आया और पैरोल से फरार हो गया। सेंट्रल जेल प्रबंधन ने कोलगवां थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए नागौद पुलिस से पैरोल में फरार चंदन की तलाश की मदद मांगी लेकिन पुलिस ने चंदन की धरपकड़ के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। पैरोल में फरारी काट रहे हिस्ट्रीशीटर चंदन के भाई का विवाद मृतक बबलू यादव से हुआ। बबलू ने चंदन के भाई को थप्पड़ मार दिया जिसका बदला लेने वह लगातार मृतक के परिवार को धमकी देता रहा। मृतक के परिजनों ने नागौद पुलिस से शिकायत की फिर भी पुलिस के द्वारा चंदन की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं ली गई। बारापत्थर हत्याकांड को अंजाम देकर हिस्ट्रीशीटर चंदन पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। अब तक पुलिस उसके बारे मे ंकोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर चंदन मोबाइल का उपयोग नही ं करता जिस वजह से उसे ट्रैक कर पाना मुश्किल हो रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।