भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) ने NAAC मूल्यांकन में 'A' ग्रेड हासिल करके बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता पिछले 'B' ग्रेड के बाद की गई कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

भोपाल. स्टार समाचार वेब. एज्युकेशन डेस्क
राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के मूल्यांकन में 'A' ग्रेड प्राप्त हुआ है। कुलपति प्रो. सुरेश कुमार जैन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि सात सदस्यीय नैक टीम ने 23 जुलाई से 3 दिन तक 7 मानदंडों पर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था, जिसके बाद यह परिणाम आया है।
बंद हो चुके डिस्टेंस मोड कोर्स दोबारा शुरू हो सकेंगे।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च अनुदान के अवसर बढ़ेंगे।
विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ फैलोशिप और स्कॉलरशिप के मौके मिलेंगे।
उद्योग जगत के साथ साझेदारी में भी वृद्धि होगी।
कुलपति प्रो. एसके जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय की तैयारी पूरी थी और 2023 में दिए गए सभी सुझावों को लागू किया गया था। उन्हें पूरा विश्वास था कि इस बार बेहतर ग्रेड मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बेहतर प्लेसमेंट के अवसर और रोजगार क्षमता में वृद्धि।
आधुनिक प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और परियोजनाओं तक पहुंच।
अंतरराष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रमों में भाग लेने के मौके।
गौरतलब है कि 2023 में बीयू को 'B' ग्रेड मिला था। उस निराशाजनक परिणाम के बाद, विश्वविद्यालय ने आत्म-चिंतन किया और नैक टीम द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गंभीरता से काम करना शुरू किया। इसी कारण बीयू ने दो साल बाद 2025 में खुद ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।
अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए, बीयू ने 21 जुलाई को एक मॉक विजिट भी आयोजित की थी। इसमें एक बाहरी फैकल्टी और दो बीयू के फैकल्टी सदस्यों ने नैक टीम की तरह ही निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी कमियाँ सामने आईं, जैसे रंगाई-पुताई और साफ-सफाई, उन्हें तुरंत दूर किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।