बड़वानी के ठीकरी में एबी रोड पर पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर। हादसे में बालकवाड़ा के दो युवकों और एक महिला की मौत, कई घायल।

बड़वानी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। ग्राम बरूफाटक और ठीकरी के बीच घोलनिया फाटे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों और एक महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
ठीकरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। बाइक (MP 46 MH 6678) पर सवार दो युवक ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप (MP 42 G 1559) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
विनोद मुजाल्दे (19 वर्ष): निवासी रसवां, बालकवाड़ा (बाइक सवार)।
राजेश मुजाल्दे (22 वर्ष): निवासी रसवां, बालकवाड़ा (बाइक सवार)।
रोशनी सस्ते (20 वर्ष): निवासी समरतलाई, ठीकरी (पिकअप सवार)।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 7 लोग सवार थे, जो राजपुर में मकान की छत भरने (निर्माण कार्य) के बाद अपने घर रसगांव लौट रहे थे। इस हादसे में पिकअप सवार रोशनी डावर (19) और केसरी बाई (42) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।